मशहूर विलेन महेश आनंद अपने घर पर मृत पाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपने यारी रोड स्थित घर में अंतिम सांस ली। वह 57 वर्ष के थे। 90 के दशक में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। महेश आनंद ने लंबे समय से कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इसलिए वह लगभग 18 साल फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझते रह रहे थे। हाल ही में उन्होंने गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा से कमबैक किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Benaf Dadachandji
- फोटो : social media
'बा बहू और बेबी' अभिनेत्री ने बेनाफ दादाचंदजी ने गुपचुप तरीके से की शादी
मशूहर टीवी सीरियल 'बा बहू और बेबी' में बेबी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री बेनाफ दादाचंदजी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हाउ से शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों पिछले नौ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नॉर्मन हाउ टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं, बल्कि वह शेफ हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
माधुरी दीक्षित का खुलासा, कलंक से पहले श्रीदेवी कर रही थीं उनका रोल
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को एक साल पूरे होने वाले हैं। पिछले साल उनका दुबई में निधन हो गया था। उनकी पहली बरसी से पहले अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित करण जौहर की फिल्म कलंक में नजर आने वाली हैं। लेकिन हाल ही में माधुरी ने खुलासा किया है कि उनसे पहले श्रीदेवी इस फिल्म हिस्सा थीं। उनके निधन के बाद उनका रोल माधुरी को मिला।
4 of 5
neha kakkar
- फोटो : file photo
अब और किसा से प्यार नहीं करना चाहती नेहा कक्कड़
बीते काफी दिनों से मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ अपने ब्रेकअप की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। वैलेंटाइन डे से पहले सिंगर ने कहा है कि एक बार दिल टूट जाने के बाद वह दोबारा कभी प्यार नहीं करना चाहती हैं। पिछले महीने एक्टर हिमांश कोहली से हुए ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ बहुत मुश्किल दौर से गुजरी हैं। ब्रेकअप से पहले दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया। अब नेहा ने कहा है कि वह अब अपना समय दोस्तों को देंगी।
पैडमैन के एक साल पूरे होने पर अक्षय ने बयां किया अपना अनुभव
पिछले साल आई एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को एक साल पूरे हो चुके हैं। महिलाओं के महावरी जैसे विषय पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म के एक साल पूरे होने पर अक्षय कुमार ने इस दिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पैडमैन से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया। फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में थे।