फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की गिरफ्तारी की मांग: नवाब मलिक बोले-अभिनेत्री ने भारी मात्रा में ड्रग्स ली है, वापस लिया जाए पद्मश्री

Fri, 12 Nov 2021 12:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाब मलिक, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
महीनों से समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे मलिक ने आगे कहा है कि ऐसा लगता है कंगना रणौत ने इस तरह का बयान देने से पहले मलाना क्रीम (हशीश, एक विशेष किस्म की ड्रग्स जो हिमाचल में उगती है) की भारी खुराक ली है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
वरुण गांधी ने भी साधा था निशाना
कंगना के इस बयान के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने लिखा, कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?



4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मेनन ने कहा, "कार्रवाई की उम्मीद है। कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पद्मश्री से नवाजी गईं कंगना रणौत ने कहा है कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। 1947 में भीख मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें