सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी के साथ अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद से देश भर में हिंदी फिल्मो की रिलीज का सिलसिला शुरू हो चुका है। लेकिन फिल्म जगत का मानना है कि महाराष्ट्र के सिनेमाघर बंद होने से उनकी फिल्मों का वैसा कारोबार नहीं हो पा रहा है, जैसी कि अपेक्षा फिल्म जगत को रही है। इस दौरान रिलीज हुई फिल्मों ‘बेलबॉटम’, ‘चेहरे’ और ‘थलाइवी’ को इसी के चलते महाराष्ट्र मे रिलीज नहीं किया जा सका। महाराष्ट्र के सिनेमाघर बंद होने के चलते ही मेगाबजट फिल्म ‘आरआरआर’ की अक्टूबर रिलीज टाल दी गई। इसके अलावा बड़े बजट की काफी फिल्में जैसे ‘सूर्यवंशी’, ‘83’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘पृथ्वीराज’, ‘शमशेरा’, ‘बंटी और बबली 2’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ पूरी होने के बाद भी रिलीज की कतार में हैं।