फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharana: अब इस ओटीटी पर लहराएगा महाराणा प्रताप का परचम, नितिन चंद्रकांत देसाई ने संभाला मोर्चा

Thu, 26 Jan 2023 12:40 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
महाराणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतिहास के पन्ने कई वीरों की दास्तां ने भरे पड़े हुए हैं। जो आज की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती हैं। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर डिज्नी प्लस हॉट स्टार ने अपनी नई सीरीज की घोषणा की। यह सीरीज उन योद्धा के बारे में है, जिनकी वीरता के चर्चे आज भी खूब होते रहते हैं। इनके नाम से बहादुरी का इतिहास अब भी शाही पन्नों में अमर हैं। जी हां, डिज्नी प्लस हॉट स्टार ने अपनी नई सीरीज 'महाराणा' का एलान किया है और इसी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
महाराणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी ने अपनी इस नई वेब सीरीज ‘महाराणा’ का मोशन पोस्टर गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर जारी किया। यह सीरीज जल्द ही डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर शुरू होने जा रही है।  महाराणा प्रताप का जीवन बहुत ही प्रेरणादायक रहा है। उनकी वीरता, साहस और बलिदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। भारत में वीरता की शान कहे जाने वाले महाराणा प्रताप और उनकी सेना से मुगल भी खौफ खाते थे। उनकी वीरता ऐसी थी कि दुश्मन भी उनकी वीरता के कायल थे और उदारता ऐसी थी कि दुश्मन की पकड़ी गई बेगमों को सम्मान पूर्वक उनके पास भेज दिया करते थे।
Republic Day 2023: देशभक्ति का जुनून जगाती हैं ये भोजपुरी फिल्में, भारत मां के लाल बन देश पर मर-मिटे ये सितारे
विज्ञापन

3 of 4
महाराणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'महाराणा' का निर्माण जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई कर रहे हैं। नितिन चंद्रकांत देसाई कहते हैं,  ‘वेब सीरीज 'महाराणा' के जरिए हमारा उद्देश्य दर्शकों को भारत के इतिहास के दिलचस्प पहलू के बारे में बताना है। हालांकि इतिहास के इतने बड़े योद्धा महाराणा प्रताप के जीवन पर सीरीज बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन इसे लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। इस पीरियड ड्रामा को हम बहुत भव्य स्तर पर बना रहे हैं।’ 
Bigg Boss 16: टास्क के दौरान शालीन ने टीना को बताया इरिटेटिंग तो बौखलाईं एक्ट्रेस, बोलीं- इज्जत उछालोगे तो...
विज्ञापन

4 of 4
महाराणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वैसे तो महाराणा प्रताप पर सीरियल बन चुके है, लेकिन इस सीरीज की खास बात यह होगी कि इसके लुक और टोन पर विशेष तौर ध्यान दिया जा रहा है ताकि सीरीज वास्तविकता के काफी करीब लगे। नितिन चंद्रकांत देसाई कहते हैं, 'लुक और टोन को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हम इस दृष्टि को वास्तविकता में बदलने में सक्षम हैं, इसके लिए हमने काफी शोध किया है। पूरे प्रामाणिकता के साथ हम शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।'
Gadar 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी गदर 2, फिर तारा सिंह बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें