बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का फैंस को काफी समय से इंतजार है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर रिलीज कर इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।