हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बेशक फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई का रुख कर लिया हो लेकिन उनकी जड़े कहीं और से जुड़ी हुई है। किसी का ताल्लुक बिहार से है तो कोई मध्यप्रदेश से आता है। आज हम बात करते हैं मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : Facebook
सलमान खान
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की। सलमान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। आज सलमान अपने दम पर फिल्में हिट करवाने का माद्दा रखते हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था।
विज्ञापन
3 of 6
shan
- फोटो : file photo
शान
बॉलीवुड सिंगर शान का नाता भी मध्य प्रदेश से है। उनका जन्म खंडवा में हुआ था। उन्हें उनके एल्बम 'तनहा दिल' से खासी पहचान मिली। शान को हमेशा से गायकी का शौक नहीं था, पिता के मौत के बाद उन्हें छोटी उम्र में ही गाना, गाना पड़ा। उन्होंने हिन्दी के अलावा कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। शान ने पाकिस्तानी फिल्म के लिए भी गाने गाए हैं।
4 of 6
जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी का जन्म भी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। जॉनी वॉकर के अंदर शुरू से सिनेमा का जुनून था और लोगों की नकल उतारने में माहिर थे, इसलिए बस में मिमिक्री से यात्रियों का मनोरंजन करते रहते थे। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल का ताल्लुक भी मध्य प्रदेश से है। उनका जन्म जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत फिल्म 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' से की थी।साल 2001 में आई उनकी इस फिल्म के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) से 'फेस ऑफ द ईयर' का अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
आशुतोष राणा
आशुतोष राणा का जन्म मध्य प्रदेश की गाडरवारा तहसील, नरसिंहपुर जिला में हुआ था। उन्होंने फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियलों में अभिनय किया है। उन्हें फिल्म 'दुश्मन' 'जख्म', 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए खास तौर पर जाना जाता है। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।