बॉलीवुड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और खूबसूरती तो इतनी है कि दर्शक हर पर चेहरे दिल हार जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी अदाओं और खूबसूरती से हमेशा से दर्शकों का दिल जीतती आईं हैं। वैसे तो यहां हर अभिनेत्री की अपनी एक अलग पहचान, एक अलग अदा है लेकिन हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रही हैं जिनकी खूबसूरती का डंका विदेशों में भी बजा। तमाम अभिनेत्रियों के बीच इन हसीनाओं के चेहरे में कुछ अलग ही बात दिखी जो विदेशी दर्शक भी इनके दीवाने हो गए। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी खूबसूरती से करती हैं सबके दिलों पर राज।