स्कूल में तो बहुत से दोस्त बनते हैं, लेकिन वो दोस्ती पढ़ाई छूटने के बाद भी बनी रहे ऐसा कम ही होता है। बॉलीवुड के सितारे भी अपने स्कूल के दोस्तों को याद करते हैं। हालांकि कम लोग ही ये बात जानते होंगे कि कई सितारे जिन्हें हम पर्दे पर साथ-साथ अभिनय करते देखते हैं वो बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। वहीं उन्होंने अपने बचपन की दोस्ती को अभी तक बरकरार रखा है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो स्कूल के दिनों से हैं एक दूसरे के दोस्त।