फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद अब माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के सपोर्ट में उतरीं

Wed, 10 Apr 2019 11:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Madhuri Dixit and Saroj Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन को अपने इशारों पर नचा चुकीं सरोज खान को लेकर पिछले दिनों खबर थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा। सरोज ने खुलासा किया था कि उन्हें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म से कटरीना कैफ की वजह से हटा दिया गया था। इसके बाद सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के सपोर्ट में आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Madhuri Dixit and Saroj Khan - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित का कहना है कि सरोज खान को काम नही मिलना फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान है। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के कई गानों में कोरियोग्राफी की है। माधुरी उन्हें अपना डांस गुरू मानती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Madhuri Dixit and Saroj Khan - फोटो : twitter
माधुरी दीक्षित ने कहा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत सरोज खान के साथ की थी। उनके पास गानों को खूबसूरत बनाने की कला है। कलंक में मेरे एक गाने को रेमो और सरोज जी दोनों ने कोरियाग्राफ किया है। जब मुझे इस गाने को सुनाया गया था तो मैंने कहा था कि सरोज जी इस गानों को खूबसूररती के साथ कोरियाग्राफ कर सकती हैं।

4 of 6
Madhuri Dixit and Saroj Khan - फोटो : social media
माधुरी ने आगे कहा, 'मैं आशा करती हूं कि सरोज जी के लिये काम का नहीं मिलना महज एक फेज हो। कलंक का नया गाना 'तबाह हो' की कोरियोग्राफी में रेमो और सरोज खान ने काम किया है। ऐसे में गाने की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है।'
विज्ञापन

5 of 6
Saroj Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
मीडिया पोर्ट्स की मानें तो सरोज खान ने सलमान खान ने घर जाकर मुलाकात की थी। जब सलमान को यह पता चला कि सरोज खान को काम नहीं मिल रहा है तो उन्होंने सरोज खान से मिलने की बात कही। इसी के बाद सरोज खान दबंग खान से उनके घर मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saroj Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो सरोज खान से सलमान ने पूछा कि इस समय आप क्या कर रही हैं? सरोज खान ने कहा कि उनके पास अभी फिल्मों से जुड़ा कोई काम नहीं है। यंग एक्ट्रेस को इंडियन क्लासिकल डांस सिखा रही हूं। सरोज खान के यह कहते ही सलमान ने उनसे वादा किया वह उनके साथ अगले प्रोजेक्ट में काम करेंगे। सरोज खान और सलमान खान इससे पहले 'बीवी हो तो ऐसी' और 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें