madhubala
दिलीप कुमार संग इश्क रहा चर्चा में
मधुबाला एक ऐसी हीरोइन रहीं जिनके चर्चे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों और हॉलीवुड में भी फैले हुए थे। मधुबाला ने अपने करियर में उस समय के सफल अभिनेता अशोक कुमार, रहमान, दिलीप कुमार और देवानंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।मधुबाला की खूबसूरती जितनी चर्चा में रही उतनी ही चर्चा में रही उनके इश्क की। उस जमाने में मधुबाला और दिलीप कुमार ने 9 साल एक दूसरे से प्यार किया, लेकिन मंजिल नहीं मिली और रास्ते जुदा हो गए।