फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: मिलिंद सोमन संग अफेयर से मधु सप्रे ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां, न्यूड फोटोशूट रहा विवादों में

Thu, 15 Jul 2021 07:08 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधु सप्रे - फोटो : सोशल मीडिया
महज एक फिल्म में काम करने वाली जानी-मानी सुपरमॉडल मधु सप्रे (Madhu Sapre) आज 50 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 14 जुलाई, 1971 को नागपुर में हुआ था। मधु बचपन में एक एथलीट थीं, लेकिन कम उम्र में ही मॉडलिंग करियर में कदम रखकर उन्होंने जल्द ही पॉपुलैरिटी हासिल की थी। लेकिन हैरान कर देने वाली बात है कि मिस इंडिया का टाइटल जीतने के बावजूद मधु ग्लैमर इंडस्ट्री में वो जगह नहीं हासिल कर पाईं जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म करियर में कोई खास सफलता नहीं मिली पर मधु अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। साल 2001 में मधु ने इटली के बिजनेसमैन से शादी कर ली।

इंडस्ट्री में ऐसे मचा दिया था तहलका
मधु सप्रे मॉडलिंग की दुनिया में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक ऐड के लिए न्यूड फोटोशूट भी करवाया था जो रिलीज होते ही बैन हो गया था। इसी ऐड की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
मधु सप्रे - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष की नजर 19 साल की मधु सप्रे पर पड़ी। उन्होंने मधु का फोटो शूट किया। फिर क्या था एथलीट बनने का सपना संजोए मधु सप्रे एक मॉडल बनने की ओर अग्रसर हो गईं। जाते वक्त गौतम ने मधु सप्रे से कहा कि तुम मिस इंडिया का फॉर्म क्यों नहीं भरतीं। उसके बाद मधु ने फॉर्म भरा और शॉर्ट लिस्ट भी हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
मधु सप्रे - फोटो : सोशल मीडिया
1992 में मधु सप्रे मिस इंडिया चुनी गईं वो भारत की पहली कंटेस्टेंट बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। मधु इस कॉम्पिटिशन में तीसरे स्थान पर रहीं। दरअसल, फाइनल राउंड में जब मधु से सवाल पूछा गया था कि अगर वो अपने देश की नेता बन गईं तो सबसे पहले क्या करेंगी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपने देश में दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाऊंगी। जजों को ये जवाब सबसे कमजोर लगा। बाद में मधु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रधानमंत्री बनकर एक साल में देश की गरीबी नहीं हटाई जा सकती लेकिन शायद सच से ज्यादा जरूरी है कि आपका उत्तर पॉलिटकली सही हो।

4 of 5
मधु सप्रे, मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिस इंडिया बनने के बाद मधु सप्रे का अफेयर मिलिंद सोमन के साथ रहा। दोनों करीब पांच साल तक एक दूसरे के साथ लिव-इन में भी रहे। 1995 में मधु और मिलिंद ने एक प्रिंट विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसमें दोनों पोज देते हुए दिखे थे। तस्वीर के बीच में एक अजगर भी लिपटा दिखाई दिया था। इसे लेकर उन दिनों काफी विवाद हुआ और मुंबई पुलिस ने अगस्त 1995 में मधु और मिलिंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधु सप्रे - फोटो : सोशल मीडिया
2003 में मधु सप्रे अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'बूम' में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह अभी ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं लेकिन अक्सर उन्हें फिल्मी पार्टियों और फैशन शो में देखा जाता है। मधु सप्रे इटली में अपने पति जियान माारिया के साथ रह रही हैं। उन्होंने 2012 में बेटी इंदिरा को जन्म दिया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें