बॉलीवुड की फिल्मों में इश्क का मुकम्मल हो पाना इतना आसान नहीं होता। एक ओर हीरो और हीरोइन का इश्क परवान पर चढ़ता है, तो विलेन इन्हें दूर करने की कोशिश में लगा रहता है। विलेन की एंट्री के बिना बॉलीवुड फिल्में अधूरी सी लगती हैं। बड़े पर्दे पर कई अभिनेताओं ने विलेन का किरदार निभाया है, लेकिन आज हम अपने जमाने के उस मशहूर खलनायक की बात करने जा रहे हैं जो भारी भरकम शरीर के मालिक तो नहीं थे, पर अपनी अनोखी डायलॉग डिलीवरी और कुटिल मुस्कान से वह हर किरदार को जीवंत कर देते थे। यह कोई और नहीं 'मोगैंबो' यानी अमरीश पुरी के बड़े भाई मदन पुरी थे।