भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक जाना पहचाना नाम हैं। एक बार फिर पवन सिंह अपने गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। भोजपुरी में एक नया ट्रेंड चला है कि बॉलीवुड के फेमस गानों को दोबारा भोजपुरी में रि-क्रिएट किया जा रहा है। दरअसल इस बार पवन सिंह ने एक मशहूर गाने को भोजपुरी भाषा में गाया है। ये गाना मशहूर एक्टर इमरान हाशमी पर फिल्माया गया था जबकि इसे गाया जुबिन नौटियाल ने था। ये गाना कोई और नहीं बल्कि लुट गए है, जो अपने आप में सुपरहिट गाना है। भोजपुरी में रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही लोग इस गाने को जबरदस्त पसंद कर रहे हैं। इसे यू-ट्यूब पर करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है जबकि हजारों लोग इस पर कमेंट करके अपनी राय रख रहे हैं। टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यू-ट्यूब चैनल से लॉन्च किया है। इस गाने के भोजपुरी लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं।