हालांकि, किरण और अनुपम, दोनों ने अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थिएटर करना जारी रखा। और फिर वो दिन आया जब दोनों को पहली बार प्यार का एहसास हुआ। कहा जाता है कि जब, किरण और अनुपम, एक प्ले करने कोलकाता गए थे तब उनके दिल में एक दूसरे को देख कुछ कुछ हुआ।