फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अभिनेता जगनूर अनेजा का निधन और एरियाना को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 23 Sep 2021 07:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
जगनूर अनेजा, एरियाना ग्रांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मिस्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर मिस्र घूमने गए हुए थे। उन्होंने बुधवार को ही इंस्टाग्राम पर अपनी इस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की फोटो साझा कर रहे थे। एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में वह पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे। जगनूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,’ एक सपना सच हुआ जब मैंने गीजा के महान पिरामिडों का दौरा किया। बकेट लिस्ट की एक विश पूरी हुई।’ लेकिन, किसे पता था कि उनकी यह विश आखिरी विश बन जाएगी।

दुखद: एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन, दिल का दौरा पड़ने से मिस्र में हुई मौत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
एरियाना ग्रांडे - फोटो : सोशल मीडिया
28 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने एक स्ट्रॉकर पर घर पहुंचकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एरियाना के इस खुलासे के बाद उनके प्रशंसक चिंतित हैं। एरियाना का कहना है कि स्टॉकर उन्हें पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। एरियाना ग्रांडे का कहना है कि आरोपी स्टॉकर 9 सितंबर को उनके घर पहुंचा था। उसके हाथ में चाकू था। जब सुरक्षाकर्मी ने उसे जाने के लिए कहा तो वह चिल्लाया कि मैं एरियाना को जान से मार दूंगा। इसके बाद सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ने पुलिस को जानकारी दी और स्ट्रॉकर को गिरफ्तार किया गया।

हॉलीवुड: अभिनेत्री एरियाना ग्रांडे का खुलासा, स्टॉकर ने चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

3 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर रियलिटी शो के बिग बॉस के ओटीटी वर्जन के खत्म होने के बाद अब जल्द ही टीवी पर बिग बॉस 15 की शुरुआत होने वाली है। इस शो को हर साल की तरह अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हर किसी को बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार है और साथ ही इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का भी। बिग बॉस 15 के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अब तक किसी भी सितारे के नाम पर मुहर नहीं लगी थी। 

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट की लिस्ट में जुड़ा एक और नाम, बिग बॉस के घर में नजर आएंगे विशाल कोटियन

4 of 10
आसिम रियाज- उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन में नजर आएंगे। शो का हिस्सा बनने के लिए उमर को क्वारंटीन भी कर दिया गया है।

Bigg Boss 15: आसिम के बड़े भाई उमर की होगी बिग बॉस में एंट्री, शो से पहले होटल में हुए क्वारंटीन
विज्ञापन

5 of 10
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिनसे समाज में छिपी गंदगी भी साफ नजर आ जाती है और लोगों को सच का पता चलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो दक्षिणी दिल्ली के अंसल प्लाजा के एक रेस्टोरेंट बार का है जहां एक महिला पत्रकार को इसलिए एंट्री नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने साड़ी पहनी थी। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिलाएं अनीता चौधरी नाम की पत्रकार को रेस्टोरेंट के अंदर जाने से रोक रही हैं।

साड़ी नॉट सॉरी: साड़ी की वजह से महिला को रेस्टोरेंट ने नहीं दी एंट्री, ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास
विज्ञापन

6 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और केबीसी 13 के प्रतियोगी प्रांशु त्रिपाठी की बातचीत ने लोगों का दिल छू लिया है। प्रांशु त्रिपाठी द्वारा अमिताभ बच्चन के सवाल का दिया गया जवाब, इस वक्त ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, चैनल द्वारा जारी नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन प्रतियोगी प्रांशु त्रिपाठी से बातचीत कर रहे हैं और प्रांशु 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। प्रांशु ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो क्रिकेटर रोहित शर्मा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस पर अमिताभ ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें रोहित शर्मा और अपनी गर्लफ्रेंड के बीच किसी एक को चुनना पड़े, तो वो किसे चुनेंगे?

KBC 13: अमिताभ ने प्रतियोगी से पूछा- रोहित शर्मा और गर्लफ्रेंड में से किसे चुनोगे? ट्रेंड कर रहा है जवाब
विज्ञापन

7 of 10
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। अब उनके जन्मदिन के दो दिन बाद एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अर्जुन कपूर ने खास अदाज में करीना कपूर खान को बर्थडे विश किया है। इसके लिए उन्होंने तैमूर और सैफ अली खान के साथ वाली एक पुरानी तस्वीर का सहारा लिया है। करीना कपूर खान इस वक्त पति सैफ अली खान, बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं।

सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना को विश किया बर्थडे, तैमूर की फोटो शेयर कर बताई वजह

8 of 10
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया
गीतकार मनोज मुंतशिर इन दिनों विवादों का सामना कर रहे हैं। उनपर कविता चुराने का आरोप लगा है। यूजर्स का कहना है कि मनोज मुंतशिर ने 2019 में आई उनकी एक किताब ‘मेरी फितरत है मस्ताना’ की एक कविता ‘मुझे कॉल करना’ किसी और के द्वारा लिखी गई है और उन्होंने इसका हिंदी अनुवाद करके अपनी किताब में छाप दिया है।


कविता चोरी का आरोप: मुगलों को डकैत कहने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर बोले- 'तेरी मिट्टी गाना कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा'

मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 99 साल की थीं और बढ़ती उम्र संबंधी होने वाली दिक्कतों के चलते बीमार थीं। उनके निधन पर कई सितारों ने शोक जताया है। श्यामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें भारत में डांस की दुनिया में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। श्यामक डावर को फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।

शोक: कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का 99 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन

10 of 10
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता राकेश बापट ने स्वीकार किया है कि शमिता शेट्टी को वो दोस्त से ज्यादा पसंद करते हैं। उनका कहना है कि शमिता शेट्टी उनके लिए दोस्त से बढ़कर है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वो और शमिता शेट्टी रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे को जान रहे हैं। राकेश ने अपने बिग बॉस ओटीटी सह-प्रतियोगी शमिता शेट्टी के लिए  रोमांटिक भावनाओं को स्वीकार किया है। शमिता और राकेश का बिग बॉस ओटीटी में एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव हुआ था। इस शो में भी उन्हें अक्सर एक-दूसरे को गले लगते हुए और किस करते हुए देखा गया था। अब राकेश बापट ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि शमिता शेट्टी उनके लिए दोस्त से बढ़कर है।

राकेश बापट: शमिता शेट्टी के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात, बोले- दोस्त से बढ़कर हैं, एक दूसरे को जान रहे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें