फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: छोटी हाइट वाले बड़े एक्टर्स, जो आज करते हैं करोड़ों दिलों पर राज

Sun, 15 Aug 2021 03:16 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के छोटी हाइट वाले कलाकार - फोटो : Social media
बॉलीवुड में एक्टर बनने के लिए सबसे जरूरी हैं गुड लुक्स, अच्छी हाइट, मस्कुलर बॉडी, अच्छी शक्ल और सूरत। अभिनेता को लेकर हमेशा सोचा जाता है कि उनकी लंबाई जबरदस्त होनी चाहिए। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जिनकी हाइट अमिताभ बच्चन जैसी नहीं है लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर कई बार हमें बॉलीवुड हीरो लार्जर दैन लाइफ जैसे किरदारों में नजर आते हैं, जो दुश्मन को हराकर सारी बुराइयों को अकेले खत्म कर देते हैं। वो जबरदस्त एक्शन के साथ एक नहीं सैकड़ों लोगों को अकेले मारते नजर आते हैं। लेकिन हकीकत में ये अभिनेता आपके और हमारी जैसी हाइट के होते हैं। आइए आज जानते हैं उन बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में जिनकी हाइट बेहद औसत है। असल जिंदगी में वो हमारे जैसे ही साधारण नजर आते हैं। इस लिस्ट में एक से एक बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर आमिर खान की असल जिंदगी में हाइट काफी कम है। वो सिर्फ 5 फीट 6 इंच के हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर वो धूम और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

3 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

आमिर खान स्टारर फिल्म सरफरोश से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवाज ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। अगर उनकी लंबाई की बात करें तो वो महज 5 फीट 6 इंच के हैं। लेकिन वो अपनी अदाकारी का लोहा बॉलीवुड से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक मनवा चुके हैं।

4 of 7
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख हमेशा से सामान्य चेहरे मोहरे और कद वाले रहे हैं । लेकिन सफलता की ऊंचाइयां जो उन्होंने छुई हैं, उसकी आजतक कोई बराबरी नहीं कर पाया है। शाहरुख की लंबाई की बात करें तो वो भी 5 फीट 8 इंच के हैं। रोमांस किंग के नाम से  पहचाने जाने वाले शाहरुख की आज भी दुनिया में करोड़ों की फॉलोइंग है।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान

अपनी फिल्मों में कभी टाइगर तो कभी पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले सलमान खान अक्सर एक्शन करते दिखते हैं। अपनी फिल्मों में एक हाथ से रॉकेट लॉन्चर चलाते नजर आने वाले सलमान की असल जिंदगी में लंबाई सिर्फ 5 फीट 8 इंच है। इस कद को हमारे समाज में सामान्य माना जाता है लेकिन सलमान की छवि दबंग वाली है।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

ऋषि कपूर

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले दिवंगत ऋषि कपूर की लंबाई भी काफी कम थी। 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए ऋषि की लंबाई 5 फीट 7 इंच थी लेकिन उनके बेटे रणबीर कपूर की लंबाई करीब 6 फीट बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैफ अली खान - फोटो : Instagram

सैफ अली खान

छोटे नवाब नाम से मशहूर सैफ अली खान अपने पिता बनने को लेकर चर्चाओं में हैं। सैफ को देखकर राजशाही वाले रॉयल लुक की फील आती है। लेकिन उनकी लंबाई की बात करें तो वो भी 5 फुट 7 इंच के आसपास हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें