फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: कभी 'वेटर' थे ये स्टार्स, अब करते हैं बॉलीवुड पर राज

Sun, 29 Aug 2021 10:04 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह, करण जौहर और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। वहां हर साल बड़ी संख्या में युवा बॉलीवुड में स्टार बनने की चाहत में जाते हैं। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकारों को अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। जबकि स्टार्स किड्स की इंडस्ट्री में एंट्री ऐसे गांव-कस्बों से आने वाले कलाकारों की तुलना में आसान होती है। आज हम उन एक्टर्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले वेटर तक का काम किया है। ये एक्टर अपने इस काम को आज भी गर्व से बताते हैं, क्योंकि ये उनके उस कठिन समय का हिस्सा है जब उनके पास कोई काम नहीं था। पैसे कमाने और जिंदगी चलाने के लिए कोई भी काम करना जरुरी था। लेकिन कहते हैं ना सपनों की उड़ान एक दिन कामयाब जरूर होती है। आज ये बॉलीवुड कलाकार, वेटर से इंडस्ट्री के टॉप एक्टर बन चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बोमल ईरानी - फोटो : Social Media
बोमन ईरानी
बोमन इरानी ने 42 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद बोमन ने मुंबई के ताज होटल में 2 साल तक वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने बेकरी की शुरुआत की और मां के साथ मिलकर काम किया। एक दिन बोमन की मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार फैन क्लब - फोटो : instagram
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में एंट्री से पहले खिलाड़ी कुमार बैंकॉक में थे। उस दौरान उन्होंने अपना खर्चा चलाने के लिए शेफ और वेटर की भी नौकरी की थी। साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से अक्षय ने बॉलीवुड में करियर के शुरुआत की थी। आज अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी सालाना कमाई कई सौ करोड़ है।

4 of 6
रणदीप हुड्डा - फोटो : Instagram- Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा 
हर रोल में जान फूंक देने वाले रणदीप हुड्डा का सफर बॉलीवुड में आसान नहीं रहा है। जब वह हायर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए थे। उस दौरान उन्होंने वहां अपना खर्चा चलाने के लिए रेस्टोरेंट में वेटर का काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कार धोने से लेकर टैक्सी चलाने तक का काम किया था। आज वह बॉलीवुड के सबसे शानदार एक्टरों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह
अपने स्टाइल, एक्टिंग और लव अफेयर्स के लिए मशहूर रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में एक हैं। करन जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करन में रणवीर ने खुलासा किया था उन्होंने अमेरिका में वेटर के रूप में भी काम किया था। रणवीर ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के स्टारबक्स कॉफी हाउस में ग्राहकों को कॉफी सर्व किया करते थे। उसके बाद रणवीर वापस भारत लौटे और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने कारपेंटर, कुली और बस कंडक्टर से लेकर वॉचमैन तक की नौकरी की है। लेकिन आज ये आम से दिखने वाले लोग बॉलीवुड के सितारे बन गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें