फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च पर खुशी से झूमे फैंस, किसी ने चढ़ाया दूध तो किसी ने बनाया टैटू, देखिए वीडियो

Thu, 21 Jul 2022 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'लाइगर' ट्रेलर लॉन्च पर खुशी से झूमे फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में सिनेमा की दीवानों की कमी नहीं है। सिने प्रेमी अपने पसंदीदा सितारों पर खूब प्यार लुटाते हैं। कई बार इनका प्यार देखकर लगता है कि स्टार-फैंस का रिश्ता भगवान और भक्त से कम नहीं है! हाल ही में ऐसा ही कुछ नजारा दक्षिण में फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर देखने को मिला है। इस फिल्म को लेकर फैंस में इतना उत्साह है कि उन्होंने इसके अभिनेता विजय देवरकोंडा के पोस्टर्स पर जमकर प्यार लुटाया है। किसी ने सुपरस्टार के पोस्टर्स और कट-आउट पर दूध चढ़ाया है तो किसी ने पुष्पवर्षा की है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आए हैं। फैंस के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
देवराकोंडा पर फैंस ने लुटाया प्यार
बता दें कि आज हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर से बेहद धांसू अंदाज में विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। अपने चहेते सुपरस्टार के लिए फैंस का प्यार जिस कदर उमड़ा है उसे देखकर कहा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा फैंस के लिए सिर्फ एक कलाकार या सुपरस्टार ही नहीं हैं, बल्कि इससे भी आगे की चीज हैं। यही वजह है कि अभिनेता की फिल्मों पर दर्शक जमकर प्यार लुटाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
'लाइगर' ट्रेलर लॉन्च पर खुशी से झूमे फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस नृत्य करते आए नजर
'लाइगर' के ट्रेलर रिलीज का फैंस जबरदस्त अंदाज में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। साउथ इंडिया के कई फैन क्लब ट्विटर अकाउंट पर इसकी झलक देखी जा सकती है। लोग सुपरस्टार के बड़े बड़े पोस्टर और कट आउट पर दूध चढ़ाते और कोई पुष्पवर्षा करते नजर आ रहे हैं। देवरकोंडा के बड़े-बड़े  कट-आउट को विशाल फूल मालाओं से सजाया गया है। महिलाएं और पुरुष सभी ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। यह नजारा बिल्कुल ऐसा है, जैसा किसी त्योहार के मौके पर होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
'लाइगर' ट्रेलर लॉन्च पर खुशी से झूमे फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने बनवाया टैटू
इतना ही नहीं, कई फैंस शर्टलेस होकर उसी अंदाज में नजर आए जैसे कि 'लाइगर' में विजर देवरकोंडा का अंदाज है। कुछ ने अपने शरीर पर लाइगर लिखवाकर सुपरस्टार के प्रति अपनी दीवागनी का इजहार किया है। कुछ ने शेर का टैटू बनवाया है। बता दें कि साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाइगर' में अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म हिंदी के अलावा अन्य चार भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है। 'लाइगर' 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें