लता मंगेशकर
- फोटो : @FilmHistoryPic
गाना हुआ फिल्म से पहले रिकॉर्ड
विशाल भारद्वाज और गुलजार जी के साथ एक और फिल्म पर बातचीत करते हुए लता मंगेशकर ने कहा, ‘उसके बाद हमने एक और फिल्म के लिए गाना किया था। गाना लिखा गुलजार जी ने था और संगीत विशाल जी का था, उस पिक्चर में ये गाना था ‘सब ठीक तो है लेकिन सब ठीक नहीं लगता’, लेकिन वो पिक्चर ही नहीं बनी। उसके बाद विशाल जी ने गुलजार जी से बात की, उस फिल्म में जो हमारा गाना रिकॉर्ड हुआ था, वो गाना वो रिलीज कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है सुनने वालों को गाना पसंद आएगा, इसके बोल धुन पसंद आएंगे। क्योंकि विशाल भारद्वाज बहुत अच्छे संगीतकार हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं कि ये रिकॉर्ड अच्छी चले और लोग उन्हें शुभकामनाएं दें।