फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार, बाॅलीवुड सेलेब्स ने मांगी गायिका के जल्द ठीक होने की दुआ

Sun, 23 Jan 2022 10:15 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी बताते हैं कि कल से गायिका की तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।


बॉलीवुड सेलेब्स ने मांगी दुआ

विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : Social media

अनुपम खेर
अनुपम खेर ने ट्वीट कर गायिका के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। अभिनेता लिखते हैं "आदरणीय लता मंगेशकर जी। जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है!"

विज्ञापन

3 of 5
किरण खेर (फाइल फोटो)
किरण खेर
किरण खेर ने भी भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी की जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं भारत रत्न लता मंगेशकर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
स्मृति ईरानी
वहीं मंत्री स्मृति ईरानी ने अफवाह न फैलाने की अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "लता दीदी के परिवार की तरफ से अनुरोध कर रही हूं कि अफवाह न फैलाएं। उनपर इलाज का असर हो रहा है और ईश्वर की इच्छा हुई तो वह जल्द ही घर लौट आएंगी। अटकलें लगाना बंद करें और लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना जारी रखें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media
15 दिनों से चल रहा है इलाज
बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 15 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। 8 जनवरी को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उन्हें कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। गायिका का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक लता मंगेशकर को अभी कुछ दिन और डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी उम्र और अन्य स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं के चलते सावधानी बरती जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें