फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lara Dutta: अभिनेत्री के इस खुलासे ने डाल दी थी दो करीबी दोस्तों के रिश्ते में दरार, पढ़िए 10 अनसुनी कहानियां

Thu, 16 Apr 2020 11:45 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
लारा दत्ता - फोटो : social media
मस्ती, नो एंट्री, फना, भागम भाग, हाउसफुल जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत ही भारत का नाम रौशन करने के साथ की है। उन्होंने सबसे पहले मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 1997 अपने नाम किया, फिर फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स और फिर मिस यूनिवर्स। वर्ष 2000 में साइप्रस में हुई मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता को जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में अपने जवाबों से सबको अभिभूत कर देने वालीं अभिनेत्री के आज हम आपको कुछ अनसुने किस्से सुनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
लारा दत्ता
लारा दत्ता हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। लारा का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में हुआ। उनके पिताजी एलके दत्ता एयरफोर्स में एक विंग कमांडर थे और उनकी माता जेनिफर दत्ता एक एंग्लो-इंडियन हैं। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जिसमें से एक बहन सबरीना अंग्रेजी पढ़ाती हैं जबकि दूसरी बहन शेरिल दत्ता इंडियन एयरफोर्स का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

3 of 10
lara dutta - फोटो : social media
लारा दत्ता उस समय सिर्फ तीन वर्ष की थीं जब इनके पिता अपने परिवार सहित गाजियाबाद से बेंगलुरु शिफ्ट हुए। लारा की शुरुआती पढ़ाई लिखाई बेंगलुरु में ही एक स्कूल सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल में हुई। लारा दत्ता यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल कर चुकी हैं। हिंदी और अंग्रेजी तो वो बहुत अच्छी बोलती ही हैं, साथ ही वो पंजाबी और कन्नड़ भी बहुत अच्छे से जानती हैं। विदेशी भाषाओं की बात करें तो फ्रेंच भाषा बहुत अच्छी बोलती हैं।

4 of 10
Lara Dutta - फोटो : instagram
लारा दत्ता 17 साल की थीं, जब उन्होंने ग्लैड्रैग्स मेगामॉडल इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि इस प्रतियोगिता को अपने नाम भी किया। इसके दो साल बाद ही उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल पेजेंट में भी भाग लिया और उसका भी ताज अपने सिर सजाया। इसके बाद तो लारा दत्ता को जैसे जीतने की आदत ही हो गई थी। उन्होंने वर्ष 2000 में फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया और उसमें फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स के ताज को अपने नाम के साथ जोड़ लिया। 
विज्ञापन

5 of 10
lara dutta
इसके बाद लारा दत्ता की जिंदगी में वह पल भी आया जब उन्होंने अपना ही नहीं, बल्कि भारत का नाम भी दुनिया भर में रौशन किया। वर्ष 2000 में साइप्रस में हुई मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में उन्होंने भारत को प्रथम स्थान दिलाया। लारा ने इस प्रतियोगिता में स्विमसूट्स कॉम्पिटिशन में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए। जब उनका फाइनल इंटरव्यू राउंड हुआ तब उसमें पूछे गए सवालों का लारा ने पूरे जोश और होश से जवाब दिया। इसके बदले में इस प्रतियोगिता के जजों ने उन्हें अधिकतम 9.99 नंबर दिए और वो बन गईं मिस यूनिवर्स।
विज्ञापन

6 of 10
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra - फोटो : social media
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वालीं लारा दत्ता महज दूसरी भारतीय महिला रहीं। इससे पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। कमाल की बात तो यह है कि लारा ने इस ताज को वर्ष 2000 में अपने सिर पर सजाया। उनके साथ ही उसी वर्ष देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री दीया मिर्जा भी मिस एशिया पैसिफिक चुनी गईं। इस हिसाब से एक ही साल में भारत तीन अंतरराष्ट्रीय गौरवों से अभिभूत हुआ।
विज्ञापन

7 of 10
Andaaz film- Priyanka Chopra and Lara Dutta - फोटो : file photo
इसके बाद लारा दत्ता ने भारतीय सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले एक तमिल फिल्म 'अरासत्ची' साइन की। बदकिस्मती से यह फिल्म आर्थिक समस्याओं की वजह से दो साल बाद रिलीज की गई। इसी बीच 2003 में ही उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'अंदाज' में काम किया। यह बात जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि इस फिल्म में लारा दत्ता की आवाज को मशहूर डबिंग आर्टिस्ट मोना शेट्टी ने डब किया है। दरअसल निर्माता को लारा के किरदार काजल की आवाज बहुत ऊंची चाहिए थी, और लारा दत्ता बहुत ऊंचा नहीं बोलती हैं इसलिए यहां एक डबिंग आर्टिस्ट की जरूरत पड़ी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को संयुक्त रूप से बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 

8 of 10
lara dutta
लारा हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो कभी भी किसी सीन को करने से हिचकिचाई नहीं। चाहे कोई इंटीमेट सीन हो या कोई गुस्से वाला सीन हो। जहां भावुक होने की जरूरत है, वहां उन्होंने भावनाओं भरे सीन भी किए। सीन में बिकनी पहननी हो या साड़ी पहननी हो, उन्हें कभी भी किसी भी चीज में दिक्कत नहीं हुई। उनका मानना था कि एक कलाकार पर्दे पर कैसे भी सीन कर सकता है। वह उसकी निजी जिंदगी से कोई वास्ता नहीं रखते।

9 of 10
lara dutta - फोटो : file photo
लारा दत्ता ने वर्ष 2011 में अपने प्रोडक्शन हाउस के तले पहली फिल्म 'चलो दिल्ली' रिलीज की। फिल्म में लारा के काम को समीक्षकों से बहुत सराहना मिली। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन 2' में लारा ने स्पेशल अपीयरेंस भी किया। इस फिल्म में उन्होंने 'जरा दिल को थाम लो' नाम से एक आइटम नंबर किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की सफलता के लिए लारा दत्ता के इस आइटम नंबर गाने को भी बहुत जरूरी समझा जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
Lara Dutta - फोटो : फाइल
लारा दत्ता भूटानी अभिनेता केली दोरजी के साथ आठ साल तक संबंधों में रहीं। 2007 में दोनों अलग हो गए। इसी बीच लारा दत्ता की केली के करीबी दोस्त डिनो मोरिया के साथ भी रिश्ते की चर्चाएं हुई थीं। केली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस बारे में डिनो मोरिया ने उन्हें कभी नहीं बताया लेकिन लारा दत्ता ने इस बारे में खुद उनसे चर्चा की थी। यह रिश्ता नहीं चला। इसके बाद लारा दत्ता ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से वर्ष 2011 में शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बच्चा भी है।

इस अभिनेत्री के भाई ने लव लाइफ पर किया खुलासा, बोले- 'इन चारों से करती हैं प्यार'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें