फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत ने किया बेटी ऐश्वर्या के 'संघी' वाले बयान का बचाव, बोले- कभी इसे गलत शब्द नहीं कहा

Mon, 29 Jan 2024 04:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों 'लाल सलाम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ, जहां थलाइवा की बेटी और फिल्म की निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत भी मौजूद थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपने पिता का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पिता रजनीकांत संघी नहीं हैं। इस बात पर ऐश्वर्या और रजनीकांत को सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्हें ट्रोल किया गया। अब आज, सोमवार को  रजनीकांत ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि उनका इरादा कभी भी 'संघी' को बुरे शब्द के रूप में इस्तेमाल करने का नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऑडियो लॉन्च के दौरान ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर उनके पिता पर हुए हालिया व्यक्तिगत हमलों के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर लोगों ने जो लिखा, उसके विपरीत उनके पिता संघी नहीं थे और अगर वे संघी होते तो उन्होंने लाल सलाम नहीं किया होता। उनके बयान की नेटिजन्स ने आलोचना की और अब रजनीकांत अपनी बेटी के बचाव में आए हैं। बेटी ऐश्वर्या का बचाव करते हुए रजनीकांत ने कहा, 'मेरी बेटी ने कभी नहीं कहा कि संघी एक बुरा शब्द है। उसने सिर्फ सवाल किया कि जब उसके पिता आध्यात्मिकता में थे तो उन्हें इस तरह क्यों लेबल किया गया।'
Zeenat Aman: पुराने दिनों की याद में डूबीं जीनत अमान, दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए करती थीं यह काम
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
'लाल सलाम' का ऑडियो लॉन्च 26 जनवरी को चेन्नई के श्री साईराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर उनके पिता पर हुए हालिया व्यक्तिगत हमलों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा,  'आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहती हूं, लेकिन मेरी टीम अक्सर मुझे बताती रहती है कि क्या हो रहा है और कुछ पोस्ट दिखाती रहती है। उन्हें देखकर मुझे गुस्सा आता था। हम भी इंसान हैं। हाल के दिनों में कई लोग मेरे पिता को फोन करते हैं और कहते हैं वे एक संघी हैं। मुझे नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है। मैंने फिर किसी से पूछा कि संघी का क्या मतलब है और उन्होंने कहा कि जो लोग किसी विशेष राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं, उन्हें संघी कहा जाता है।'
Ishq Nachave Reprise: आदर्श गौरव का गाना 'इश्क नचावे रीप्राइज' रिलीज, अपनी आवाज से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

4 of 5
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए ऐश्वर्या ने कहा, 'मैं यहां यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि रजनीकांत संघी नहीं हैं। अगर वे संघी होते तो 'लाल सलाम' जैसी फिल्म नहीं करते।' यह सुनकर रजनीकांत की आंखों में आंसू आ गए, वहीं उनके प्रशंसक ऐश्वर्या का भाषण सुनकर खुश हुए। ऐश्वर्या ने यह भी खुलासा किया कि शुरुआत में इस फिल्म को शुरू करना मुश्किल था, क्योंकि कई निर्माता इसे निर्मित करने के लिए आगे नहीं आए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पिता से फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कहने के बारे में भी नहीं सोचा था।
Netflix: सामने आएगा शीना बोरा की हत्या का दफन सच, इस दिन रिलीज होगी 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें फिल्म की तो 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें अभिनेता रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। 'लाल सलाम' ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है। वहीं बात करें रिलीज की तो 'लाल सलाम' नौ फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Sidharth Anand: टाइगर श्रॉफ की रैम्बो पर जल्द शुरू होगा काम, सैफ अली खान के साथ भी धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ आनंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें