अपने करियर में ‘रात’, ‘शिवा’, ‘रंगीला’, ‘भूत’, ‘सत्या’, ‘सरकार’ और ‘कंपनी’ जैसी एक से बढ़कर एक उम्दा फिल्में बनाने वाले जाने-माने फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा एक नई हीरोइन को अपनी अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं। मार्शल आर्ट्स पर आधारित उनकी इस आगामी फिल्म का नाम ‘लड़की: ड्रैगन गर्ल’ है। सोमवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने अपनी इस फिल्म की हीरोइन पूजा भालेकर को मीडिया के सामने पहली बार पेश किया।