फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में चलेगा एक्शन का जोर, जानिए कौन सी फिल्में होंगी रिलीज

Tue, 05 Jul 2022 12:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
thor love and thunder, khuda haafiz 2, titu ambani - फोटो : social media
जुलाई का महीना शुरु हो गया है, इसके साथ ही सिनेमा जगत ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। जुलाई महीने के इस हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हॉलीवुड फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' और बॉलीवुड फिल्म 'खुदा हाफिज 2' के साथ-साथ कई तमिल- तेलुगू फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। तो आईए आपको बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते आने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 10
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : social media
फिल्म का नाम- थॉर:लव एंड थंडर
कब होगी रिलीज- 7 जुलाई, 2022
'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के बाद मार्वल सिनेमेटिक स्टूडियो अपनी आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' रिलीज करने जा रहा है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ थॉर के रूप में तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे, जिसमें वह एक नए विलेन गौर से लड़ते दिखाई देंगे। उनका साथ देने के लिए नताली पोर्टमैन भी वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
खुदा हाफिज 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम-  खुदा हाफिज 2: अग्नि परीक्षा
कब होगी रिलीज-  8 जुलाई, 2022
इस हफ्ते बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। इस नई फिल्म की कहानी  एक्शन के साथ इमोशन से भी भरपूर होने वाली है। फिल्म में विद्युत के अलावा शिवलिका ओबेरॉय भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

4 of 10
titu ambani - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम-  टीटू अंबानी
कब होगी रिलीज-  8 जुलाई, 2022
पॉपुलर सीरियल 'दिया और बाती हम' से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। जी हां, वह इस शुक्रवार यानी 8 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'टीटू अंबानी' ने डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में दीपिका 'मौसमी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है और उनके साथ अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 10
sugarless - फोटो : social media
फिल्म का नाम- शुगरलेस
कब होगी रिलीज- 8 जुलाई, 2022
निर्माता से निर्देशक बने 'केएम शशिधर' की पहली फिल्म 'शुगरलेस' भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। 'दीया' फेम पृथ्वी अंबर और प्रियंका थिम्मेश अभिनीत यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस कन्नड़ फिल्म की कहानी ऐसे युवाओं की जिंदगी पर आधारित है, जो डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

6 of 10
मा नन्ना नक्शालाइट - फोटो : social media
फिल्म का नाम- मा नन्ना नक्शा लाइट
कब होगी रिलीज- 8 जुलाई, 2022
'मा नन्ना नक्शा लाइट' एक पॉलीटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1990 के समय पर आधारित है। फिल्म में कृष्णा बुरुगुला और रेखा निरोशा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह तेलुगू फिल्म 8, जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
shareek 2 - फोटो : social media
फिल्म का नाम- शरीक 2
कब रिलीज होगी फिल्म- 8 जुलाई, 2022
आगामी पंजाबी फिल्म 'शरीक 2' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें देव खरौद और जिमी शेरगिल और शरण कौर मुख्य भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी मूल से पारिवारिक भावनाओं और झगड़ों पर आधारित है। जिमी, देव और शरण के अलावा, फिल्म में अमर नूरी, मुकुल देव, अनीता मीत, योगराज सिंह, अमन सुतारधर, महावीर भुल्लर और सुनीता धीर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

8 of 10
sohreyan da pind - फोटो : social media
फिल्म का नाम- सोहरियन दा पिंड
कब होगी रिलीज- 8 जुलाई, 2022
सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर स्टारर यह कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म 8 जुलाई को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी।  क्षितिज चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर के अलावा जैस्मीन भसीन और मिंटू कपा मुख्य भूमिका में हैं।

9 of 10
happy birthday - फोटो : social media
फिल्म का नाम- हैप्पी बर्थडे
कब होगी रिलीज- 8 जुलाई, 2022
'हैप्पी बर्थडे' नामक यह तेलुगू फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में दिखाया गया है कि देश में बंदूकें सब्जियों की तरह खरीदी और बेची जाती है, फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। रितेश राणा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नरेश अगस्त्य, सत्या, वेनेला किशोर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

10 of 10
mayon - फोटो : social media
 फिल्म का नाम- मायोन
कब होगी रिलीज- 7 जुलाई, 2022
'मायोन' एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक आर्केलोजिकल टीम एक पुराने मंदिर में खोजबीन करने जाती है। फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें