फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: कॉफी विद करण 8 की गेस्ट लिस्ट में नहीं कंगना रणौत का नाम, भड़के फैंस लगा रहे फिल्ममेकर की क्लास

Sat, 21 Oct 2023 08:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कॉफी विद करण 8' की गेस्ट लिस्ट सामने आ गई है। इसमें कंगना रणौत का नाम शामिल न होने पर करण जौहर की क्लास लगाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपने चर्चित-विवादित चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। 'कॉफी विद करण 8' के एलान के बाद से ही फैंस इसका हिस्सा बनने वाले सितारों के नाम को लेकर कयास लगा रहे हैं। अब तक गेस्ट लिस्ट को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में बीते दिन पांच जोड़ियों के शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आईं। हालांकि, इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम शामिल नहीं है, जिसे देखकर क्वीन के फैंस भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर करण की जमकर क्लास लगाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉफी विद करण 8' की गेस्ट लिस्ट सामने आने के बाद से ही कंगना रणौत के फैंस काफी ज्यादा नाराज हैं। इसे लेकर करण जौहर एक बार फिर नेटिजन्स के निशाने पर हैं। कंगना के फैंस ने करण के इस कदम को अनुचित ठहराया है। लोगों ने कंगना की जगह नए नेपो किड्स को बुलाने के लिए करण जौहर की आलोचना की है। एक यूजर ने फिल्ममेकर पर तंज कसते हुए लिखा, 'बॉलीवुड कभी भी आश्चर्यचकित करना बंद नहीं करता। बड़े-बड़े सेलेब्स को होस्ट करने के लिए जाने जाने वाले करण जौहर ने टैलेंटेड स्टार्स के बजाय नेपो किड्स को प्लेटफॉर्म देने का फैसला किया है। अंदाजा लगाओ कि कौन चूक रहा है? कंगना रनौत, जिनकी फिल्म तेजस अगले हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के दूसरे फैन ने करण को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, 'करण जौहर का कॉफी विद करण नेपो किड्स, अन्य कलाकारों का स्वागत करता है लेकिन कंगना रनौत के लिए जगह कहां है? वह साझा करने के लिए एक अविश्वसनीय कहानी के साथ एक पावरहाउस हैं। आइए तेजस के साथ इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री की यात्रा में उसका समर्थन करें।'

Pyaar Hai Toh Hai Review: डेब्यू फिल्म में ही अटक गए हरिहरन के बेटे करण, पाणि कश्यप ने किया सबसे ज्यादा निराश



4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स पर करण जौहर के इस कदम के खिलाफ कई पोस्ट देखने को मिले हैं। एक अन्य यूजर ने गेस्ट लिस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा है, 'करण जौहर की गेस्ट लिस्ट को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन इस बात से निराश हैं कि कंगना रनौत वहां नहीं होंगी? प्रोमो में हमें सोफे पर एक दमदार जोड़ी की उम्मीद थी। यह अनुचित है, यह देखते हुए कि उनकी फिल्म तेजस जल्द बड़े पर्दे पर आ रही है।'

Sam Bahadur: भारतीय सेना के सदस्यों के साथ की गई 'सैम बहादुर' की शूटिंग, फिल्म के लिए इसलिए उठाया गया यह कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के जरिए होस्ट किए जाने वाले चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सुहाना खान, खुशी कपूर समेत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। यह शो 26 अक्टूबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए तैयार है। वहीं, कंगना रणौत की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'तेजस' 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें