फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्पः संजय दत्त की बहन से पहले राज कपूर की बेटी से हुई थी कुमार गौरव की सगाई, इस वजह से टूटा था रिश्ता

Wed, 12 May 2021 09:15 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुमार गौरव, नम्रता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे आए जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया, लेकिन बाद में वो इंडस्ट्री में अपना सफल करियर नहीं बना पाए। इसमें फिल्म 'लव स्टोरी' के अभिनेता कुमार गौरव का नाम शामिल है जिन्हें इंडस्ट्री में वन टाइम वंडर कहा गया। मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उन्हें देखकर लोगों को लगा कि बॉलीवुड को उसका नया सुपरस्टार मिल गया है। इतना ही नहीं उन्हें 80's का चॉकलेटी ब्वॉय भी कहा गया। हालांकि अपने पिता की तरह कुमार फिल्मों में सफल नहीं हो पाए। दिलचस्प है कि पर्दे पर उनकी कहानी भले ही ना चली हो लेकिन पर्दे के पीछे उनकी 'लव स्टोरी' किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कुमार ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की है। इन दिनों कुमार फिल्मों से दूर अपना बिजनेस संभाल रहे हैं।  तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार गौरव आज भले ही नम्रता दत्त के पति हों लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो कपूर परिवार के दामाद बनने वाले थे। ये बात कम लोग ही जानते हैं कि कुमार गौरव की शादी पहले राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से होने वाली थी। दरअसल राज कपूर और राजेंद्र कुमार बहुत अच्छे दोस्त थे। ऐसे में जब राजेंद्र के बेटे कुमार की पहली फिल्म लव स्टोरी हिट हुई तो राज कपूर ने सोचा कि इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
कुमार गौरव, विजेता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कुमार गौरव और रीमा कपूर दोनों के हामी भरने के बाद उनकी सगाई भी कर दी गई, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं। दरअसल इसका कारण विजयता पंडित को बताया जाता है। फिल्म 'लव स्टोरी' में विजयता कुमार की हीरोइन थीं। उन दिनों ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि कुमार और विजयता एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

4 of 5
राजेंद्र कुमार, कुमार गौरव, विजेता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि राजेंद्र कुमार विजयता को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ विजयता और कुमार हर इवेंट और फंक्शन में उन दिनों साथ नजर आते थे। दोनों की अफेयर की खबरें जोरो पर थीं जिसका असर रीमा और कुमार की सगाई पर पड़ा और ये रिश्ता टूट गया। हालांकि इससे राजेंद्र कुमार और राज कपूर की दोस्ती को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नम्रता, कुमार गौरव, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
रीमा कपूर और विजयता पंडित के बाद कुमार गौरव का नाम संजय दत्त की बहन नम्रता से जुड़ने लगा। नम्रता कुमार को काफी पसंद करती थीं जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। वहीं कुमार और संजय दत्त एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे। ऐसे में साल 1984 में नम्रता और कुमार की शादी हो गई। इसके बाद कुमार कुछ गिनी चुनी फिल्मों में भी नजर आए। हालांकि इंडस्ट्री में संजय दत्त से उनकी दोस्ती बहुत मशहूर रही। ऐसा भी कहा जाता है कि कुमार का विजयता पंडित से रिश्ता संजय दत्त की वजह से ही टूटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें