भारतीय सिनेमा के दिग्गज अदाकार राजेंद्र कुमार के घर में 11 जुलाई 1960, को कुमार गौरव का जन्म हुआ। कुमार गौरव के बचपन का नाम मनोज तुली था। कुमार गौरव अपने पिता राजेंद्र कुमार के नक्शे कदम पर चले लेकिन वो उनकी तरह रुपहले पर्दे पर खास चमक नहीं बिखेर सके। हालांकि, कुमार गौरव की पहली फिल्म 'लव स्टोरी' आज भी बॉलीवुड की सबसे सुनहरी प्रेम कहानी वाली फिल्मों में से एक है। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई सालों तक इंतजार करना पड़ता है। तो इस तरह से कुमार टॉप एक्टर्स की लिस्ट में तो शुमार हुए लेकिन फिर भी उनका करियर अच्छा नहीं चला। 11 जुलाई को कुमार अपना जन्मदिन मनाते हैं और इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...
कुमार की स्टाइल को लोग करते थे कॉपी
पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। कुमार गौरव भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।