फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: केरल हाई कोर्ट ने जयन एस को दिए आत्मसमर्पण के निर्देश और चंकी पांडे की मां का निधन

Sun, 11 Jul 2021 12:46 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जयन एस - फोटो : ट्विटर
केरल हाई कोर्ट ने मशहूर टेलीविजन अभिनेता जयन एस को पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मामले के संबंध में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तार करने और उनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। जयन एस को आदित्यन के नाम भी जाना जाता है। न्यायमूर्ति श्रीचि वी ने अभिनेता को 13 जुलाई को आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए और कहा कि उन्हें एक लाख रुपये का मुचलका भरने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। अदालत द्वारा रखी अन्य शर्तों के तहत वह जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी के समक्ष पेश होंगे, जांच और मामले की सुनवाई में सहयोग करेंगे, वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मामले में किसी भी गवाह को धमका नहीं सकते, सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और वह अलग रह रही अपनी पत्नी के आवास पर नहीं जाएंगे।

केरल हाई कोर्ट ने टीवी अभिनेता जयन एस को आत्मसमर्पण करने के दिए निर्देश, दहेज उत्पीड़न का है मामला
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे, चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता चंकी पांडे (Chunky Pandey) की मां स्नेहलता पांडे का निधन हो गया है। हालांकि, निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इस बीच तमाम फिल्मी सितारे स्नेहलता के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर पहुंचने लगे हैं। हाल ही में ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने भी 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

चंकी पांडे की मां का निधन: सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म तूफान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से लगातार विवादों में है। तूफान में फरहान अख्तर के अलावा मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'तूफान' अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म बॉक्सिंग पर आधारित है। बता दें, फिल्म ‘तूफान’ को पिछले साल सितंबर में रिलीज होना था और इस फिल्म का पूरा काम करीब सवा साल पहले खत्म भी हो चुका है। तूफान का निर्माण फरहान अख्तर की फिल्म कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म में सुप्रिया पाठक और हुसैन दलाल की भी अहम भूमिका है। अब यह फिल्म रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, 'तूफान' पर आरोप लगा है कि इसके माध्यम से लव जिहाद का प्रचार किया जा रहा है। 

विवाद: फरहान अख्तर की 'तूफान' को बहिष्कार करने की उठी मांग, लव जिहाद का लगा है आरोप

4 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह के घर खुशियां आ गईं हैं। गीता ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी है। मार्च में इस कपल ने बताया था कि वह जुलाई में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म, हरभजन सिंह ने ऐसे सुनाई नन्हे मेहमान की खुशखबरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृषि मंत्री कौरव बीसी पाटिल - फोटो : ANI
कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने सभी के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। इस दौरान लोगों को आर्थिक तंगी का काफी सामना करना पड़ा। रोज कमाकर खाने वाले लोगों के लिए ये समय काफी मुश्किल रहा और अभी तक लोग इससे बाहर आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। अब खबर है कि कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले फोटोग्राफर्स और मेकअप आर्टिस्ट को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। काम शुरू न होने के कारण सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

कोरोना का असर: भुखमरी की कगार पर बेंगलूरू फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार, राज्य के कृषि मंत्री ने ऐसे की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें