फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: अलग होने के बाद भी तलाक नहीं ले पाईं ये जोड़ियां, सुख-दुख में साथ आती हैं नजर

Fri, 29 Oct 2021 07:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड जोड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में आए दिन रिश्तों के बनने- बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। इंडस्ट्री में कई कलाकारों का नाम एक साथ जोड़ा जाता है, तो कई बार कई जोड़ियां एक-दूसरे से अलग होने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार यह कलाकार अपनी लव लाइफ, तो कभी तलाक के चलते चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। तलाक लेकर एक -दूसरे से अलग होना तो अक्सर सभी ने सुना होगा। लेकिन, इंडस्ट्री में ऐसे भी कई कपल हैं जो बिना तलाक लिए ही एक- दूसरे से अलग हो चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जोड़ियों के बारे में- 

अर्जुन रामपाल - मेहर जेसिया
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया बीते कुछ समय से एक- दूसरे से अलग रह रहे हैं। यह कपल एक बयान जारी कर अपने तलाक की घोषणा कर चुका है। हालांकि, अभी तक इनका तलाक नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
अविनाश सचदेव - शालमली देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
अविनाश सचदेव - शालमली देसाई
ऑन-स्क्रीन देवर-भाभी जोड़ी एक-दूसरे के प्यार में पड़ कर रीयल लाइफ जोड़ी बन गई। अविनाश सचदेव और शालमली देसाई ने 12 जून, 2015 को शादी की थी। हालांकि, शादी के दो सालों बाद ही इस जोड़े ने अलग होने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
गुलजार-राखी - फोटो : सोशल मीडिया
गुलजार-राखी 
मशहूर गीतकार और कवि गुलजार ने साल 1973 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राखी से शादी की। राखी पहले से ही तलाकशुदा थीं। शादी के कुछ साल बाद ही इस जोड़ी में मतभेद होने शुरू हो गए और शादी के एक साल बाद ही यह अलग हो गए और तब से अलग रह रहे हैं। 

4 of 7
महिमा चौधरी - बॉबी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी - बॉबी मुखर्जी 
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में पहले से ही तलाकशुदा आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से गुपचुप शादी रचा ली। इसके बाद साल 2011 में यह सार्वजनिक किया गया, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों का अभी भी तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
रणधीर कपूर-बबिता - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर-बबिता 
रणधीर कपूर-बबिता ने साल 1971 में सात फेरे लिए। यह हमेशा कहा जाता है कि कपूर परिवार ने बबीता को फिल्में छोड़ने के लिए कहा था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच मुश्किलों शुरू हो गई। इसके बाद साल 1988 में रणधीर के गुस्से की समस्या और शराब के कारण यह कपल अलग हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित सम्राट-श्वेता रोहिरा
पुलकित सम्राट ने नवंबर 2014 में सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगी। जिसके बाद नवंबर 2015 में यह कपल बिना तलाक लिए ही अलग हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संगीता बिजलानी-मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
संगीता बिजलानी-मोहम्मद अजहरुद्दीन 
संगीता बिजलानी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1996 में शादी की थी। लेकिन साल 2010 में ये कपल अलग हो गया। हालांकि, इस जोड़ी ने भी कभी तलाक नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें