फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जनसंख्या नीति: केआरके ने सीएम योगी के फैसले का किया समर्थन, बोले- जब तक खूब सारा पैसा ना हो...

Sun, 11 Jul 2021 05:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में जनसंख्या नियंत्रण काफी समय से चर्चा का अहम मुद्दा रहा है। हाल ही में योगी सरकार ने नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी की थी जिसमें कई बातें सामने आई हैं। जिन लोगों के दो से ज्यादा बच्चे होंगे, उन्हें कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। मसलन ऐसे लोग सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए अयोग्य माने जाएंगे, नौकरी में हैं तो कुछ लाभों से वंचित हो जाएंगे। न तो स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे और न ही किसी तरह की सब्सिडी मिलेगी। 77 सरकारी योजनाओं व अनुदान का लाभ भी नहीं मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब केआरके ने भी इस नई नीति पर अपनी राय रखी है।

सीएम योगी की नई जनसंख्या नीति का केआरके ने किया समर्थन
विवादों में घिरे या विवादों को खुद न्यौता देने वाले केआरके ने नई जनसंख्या नीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमाल राशिद खान यूं तो अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं लेकिन जब से केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तब से तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब उन्होंने सीएम योगी की इस नई नीति का समर्थन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने बेबाक बोल के चलते खुद के लिए विवाद खड़े कर लेते हैं। पिछले दिनों सलमान खान, मीका सिंह, कंगना रणौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक पर तंज कसने वाले केआरके ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई जनसंख्या नीति का समर्थन किया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं योगी सरकार की नई जनसंख्या नीति की वास्तव में सराहना करता हूं। आजकल शिक्षा बहुत महंगी हो गई है इसलिए किसी का भी एक से ज्यादा बच्चा तब तक नहीं होना चाहिए जब तक कि उसके पास खूब सारा पैसा ना हो।' 
 

4 of 5
सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का एलान किया - फोटो : एएनआई
क्या है नई जनसंख्या नीति? 
नई जनसंख्या नीति में नवजात मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने की कोशिश होगी। 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। नई नीति में गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाने, सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने, नपुंसकता- बांझपन की समस्या का समाधान करने, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। नई नीति जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों को तेज करने वाली होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
बिल में क्या है प्रावधान?
जनसंख्या नियंत्रण बिल के तौर पर लाए जा रहे इस प्रस्ताव में एक बच्चा नीति को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उदाहरण के रूप में अगर कोई दंपत्ति एक बच्चे के जन्म के बाद ऑपरेशन करा लेता है (और दूसरा बच्चा न पैदा करने की बात कहता है) तो ऑपरेशन कराने वाले पति या पत्नी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा इस एक बच्चे के लड़का होने पर 50 हजार रुपये और लड़की होने पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें