बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय का सामना कर रही हैं। उनके पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों मासूम बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। बता दें कि मंदिरा और राज कौशल के बेटे का नाम वीर और बेटी का नाम तारा है। गौरतलब है कि मंदिरा बेदी ना सिर्फ अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं बल्कि उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को भी पूरा किया था।
पति के निधन के बाद पहली बार नजर आईं मंदिरा बेदी
इसे लेकर जहां उनकी जबरदस्त तारीफ हुई तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। हालांकि इन सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए मंदिरा अपने परिवार को संभाल रही हैं। राज के जाने के 11 दिनों के बाद आज मंदिरा पहली बार घर के बाहर नजर आईं। मंदिरा इस वीडियो में अपनी मां संग टहलती और बात करतीं नजर आ रहीं हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिरा ने चेहरे पर मास्क लगाया है, लेकिन उनकी आंखों में बेबसी साफ नजर आ रही है।