फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: सलमान के बाद केआरके का कंगना से पंगा, अभिनेत्री की आने वाली फिल्म को बताया फ्लॉप

Sun, 27 Jun 2021 11:59 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केआरके- कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
खुद से फिल्म क्रिटिक बने केआरके (कमाल राशिद खान) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सलमान खान की फिल्म राधे का उन्होंने निगेटिव रिव्यू किया था और कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। उसके बाद से मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। केआरके से जो पंगा लेता है उसे मुंह की खानी पड़ती है। इस मामले में मीका सिंह की भी एंट्री हो गई थी जिसके बाद लगातार बयानबाजी जारी रही। केआरके भी किसी से पंगा मोल लेने में पीछे नहीं रहते हैं। वह बेबाकी से जवाब देते हैं। अब केआरके ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत से पंगा लिया है।

 केआरके ने ट्वीट करके कंगना पर निशाना साधा है। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह अभिनेत्री की 12वीं सुपर फ्लॉप फिल्म होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
krk
साथ ही उन्होंने कहा है कि इमरजेंसी पर बनाई मधूर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार भी काफी फ्लॉप हुई थी, जिसको कोई भी देखने नहीं गया था। इसलिए कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' भी फ्लॉप होगी। सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
मालूम हो कि रणौत इन दिनों अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही कंगना ने बता दिया था कि फिल्म 'इमरजेंसी' की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं अब कंगना ने बताया है कि वो इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही करने वाली हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कू एप पर इस बात की जानकारी देते हुए कंगना ने लिखा, 'फिर से निर्देशक बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इमरजेंसी पर एक साल तक काम करने का बाद मुझे समझ आ गया है कि इस फिल्म को मुझ से बेहतर कोई निर्देशित नहीं कर सकता है। मैं शानदार लेखक रितेश शाह के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रही हूं। अगर इसकी वजह से मेरे आने वाले दूसरे प्रोजेक्ट का मुझे त्याग भी करना  पड़े तो मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। मैं इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए बहुत उत्साहित हूं #Emergency #Indira। इस फिल्म में कंगना रणौत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं।
 
Kangana Ranautgi@kanganarofficial
New journey brings lot of new emotions, started prep for #Emergency #IndiraGandhi , this process is called taking cast and scans, for prosthetics to get the look for the part perfect, also started work at Manikarnika films office… need your blessings 🥰🙏
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इमरजेंसी फिल्म का निर्देशन पहले साई कबीर करने वाले थे। उन्होंने फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' का निर्देशन किया है। वहीं कंगना का मानना है कि उनसे बेहतर इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं कर सकता है इसलिए इसकी कमान उन्होंने अपने हाथ में ले ली है। बता दें कि इससे पहले कंगना ने साल 2019 में आई फिल्म 'मणिकर्णिका' का निर्देशन भी खुद ही किया था। ये फिल्म पर्दे पर हिट हुई थी और इस फिल्म के लिए कंगना राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें