फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं लीबी राणा, फिल्में छोड़ी तो लोगों ने भी भुला दिया

Sun, 27 Jun 2021 11:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लीबी राणा - फोटो : सोशल मीडिया
60 से 70 के दशक में बॉलीवुड में काम करने वाली अभिेनेत्रियां भले ही आज उम्र के उस पायदान पर पहुंच गई हैं जब खूबसूरती कुछ ढल गई है लेकिन वो दौर नहीं भुला सकते जब वो फिल्मी पर्दे को अपनी खूबसूरती से चमकाती थीं। 

60 और 70 के दशक की रहीं बड़ी हीरोइन
वैसे तो 60 और 70 के दशक में कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दमखम दिखाया। इनमें मुमताज से लेकर परवीन बॉबी, जीनत अमान जैसी कई हीरोइनें शामिल थीं। उसी दौर में एक ऐसी हीरोइन रही जिसने छोटी-छोटी भूमिकाओं के दम पर ही ऐसी पहचान पा ली कि हर कोई उसका फैन हो गया था। ये हीरोइन थीं लीबी राणा यानि निवेदिता। गाल में पड़ने वाले डिंपल और गजब की मुस्कुराहट से उन्होंने सभी का दिल जीत दिया था। वे फिल्मों में हमेशा साइड रोल में दिखाई दीं लेकिन बड़ी-बड़ी हीरोइनों को उन्होंने टक्कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
लीबी राणा - फोटो : सोशल मीडिया
लीबी राणा ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी', 'फरिश्ता', 'ज्योति', 'धरती कहे पुकार के' और 'धुंध' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने लीबी राणा को एक अलग पहचान दी। फिल्म 'ज्योति' में एक्टर संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया। दोनों की इस फिल्म से काफई पहचान मिली।
विज्ञापन

3 of 6
libi rana
हालांकि कहा जाता है बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का करियर लंबा नहीं रहता। कभी शादी तो कभी परिवार और बच्चों में उलझी ये हीरोइने अपने अच्छे खासे करियर को छोड़ देती हैं। लीबी राणा के साथ भी ऐसा ही हुआ। लीबी राणा के सितारे गर्दिश में पहुंचे तो लोग उनसे कन्नी काटने लगे। एक दौर था जब लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे।

4 of 6
लीबी राणा
जो लीबी अपनी एक नजर से लोगों को घायल कर देती थीं, वो दुनिया के सामने नजरें छिपाकर भागने लगीं। 2006 में फिल्मों से संन्यास लेने के लंबे समय बाद, उन्होंने कहा, ठीक है, हां, मैं एक बार फिल्मों में थी। यह मजेदार था लेकिन आप तब तक करियर खत्म हो जाने तक वहीं नहीं रुके रह सकते।
विज्ञापन

5 of 6
लीबी राणा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म क्रिटिक खालिद मोहम्मद सालों पहले लीबी राणा से मुबंई के होटल ताज में एक बुक शॉप पर टकराए थे। लीबी राणा को देख खालिद तुरंत पहचान गए। जैसे ही खालिद ने हिम्मत जुटाकर लीबी राणा से कहा कि वो एक्ट्रेस लीबी राणा हैं, तो लीबी नजरें चुराकर भागने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लीबी राणा - फोटो : cineplot
अपनी उस मुलाकात का जिक्र करते हुए खालिद मोहम्मद ने तब कहा था, 'टोके जाने पर लीबी वहां से भागने लगीं और कहा कि नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।' काफी पूछने पर उनकी हिम्मत जवाब दे गई और उन्होंने कहा कि हां वो फिल्मों में थी। ताज्जुब की बात है कि लीबी राणा जैसी एक्ट्रेस, जो लोगों के दिलों पर राज करती थीं, उन्होंने इस हाल में जिंदगी गुजारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें