कृतिका चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
6 हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि कृतिका हर महीने ड्रग्स खरीदती थीं। कृतिका का उठना-बैठना ड्रग्स से जुड़े लोगों के साथ था। इसी सिलसिले में कृतिका का उनसे झगड़ा हुआ था और दोनों लोग 12 जून की रात मामले को सुलझाने के बहाने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने कृतिका से 6 हजार रुपये की पेमेंट देने की बात कही। कृतिका ने नोटबंदी का बहाना बनाकर पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बीच विवाद बढ़ गया और एक शख्स ने हाथ में पहनने वाली नकल से कृतिका पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।