इला अरुण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गायकी के साथ साथ इला अरुण ने अभिनय में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने फिल्म 'खलनायक' में 'चोली के पीछे' फिल्म 'करण अर्जुन' में 'घुप चुप', फिल्म 'लम्हे' में 'मोरनी बागा मा बोले' जैसे कई फिल्मों में हिट गीत गाए हैं, तो वहीं 'अर्ध सत्य', 'मंडी', 'जोधा अकबर', 'चाइना गेट' , 'चिंगारी', 'वेल डन अब्बा', 'वेलकम टू सज्जनपुर', 'वेस्ट इज वेस्ट' और 'घातक' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ी है।