फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-अनजाने में: करण कुंद्रा को राज कुंद्रा समझ बैठे लोग, बेवजह सुनाने लगे खरी-खोटी

Tue, 27 Jul 2021 09:29 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से उनका पूरा परिवार आए दिन एक नई मुसीबत का सामना कर रहा है। पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले में हर रोज एक नई कड़ी खुल रही है। वहीं पुलिस को भी नए सुराग मिल जाते हैं। हाल ही में उन्हें राज के ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली जिसके बाद शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। इन्हीं सब के बीच एक्टर करण कुंद्रा को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। 

दरअसल, राज कुंद्रा के धंधे के खुलासे होने के बाद लोगों ने करण कुंद्रा को शिल्पा शेट्टी का पति समझ लिया और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। अब एक इंटरव्यू के दौरान करण ने इन परेशानियों के बारे में बताया और लोगों के सामने अपनी छवि को लेकर चिंता जाहिर की। उन्हें स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही कोई रिश्ता-नाता है।
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा सरनेम एक सा होने की वजह से हुआ। लोग कन्फ्यूज हो गए और राज कुंद्रा की जगह करण कुंद्रा को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं कई जगह लोगों ने राज की तस्वीर की जगह करण कुंद्रा की फोटो का इस्तेमाल कर लिया। जिसके बाद करण काफी परेशान हो गए और अब इन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान करण ने कहा, ‘न सिर्फ फोटो कुछ लोगों ने तो मेरे नाम का भी इस्तेमाल किया। जब मैं सोकर उठा और मैंने ट्विटर देखा तो बहुत सारे लोगों को लग रह था कि इस विवाद में मैं गिरफ्तार हुआ हूं। लोग मुझे टैग कर के ट्वीट कर रहे थे। ये सब देखकर मुझे ये समझने में थोड़ा टाइम लगा कि आखिर हुआ क्या है और बाद में मुझे समझ आया कि लोग मुझे राज कुंद्रा समझ रहे हैं।’

4 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण आगे कहते हैं, ‘कुछ तो समझ गए थे कि गलती से हुआ है और कुछ ने तो गालियां देना ही शुरू कर दिया। वो लोग मुझे टैग कर के उल्टा सीधा बोलने लगे जिसके बाद मेरे फैंस ने उन्हें रिप्लाई किया और सही जानकारी दी। ऐसा पहले भी हो चुका है जब किसी ने मुझे शिल्पा शेट्टी का पति कहा था लेकिन तब मैंने इसे गंभीर रूप से नहीं लिया था। लेकिन इस बार ये मेरे लिए काफी फ्रस्टेटिंग हो गया था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने  शिल्पा शेट्टी के पति राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया था। आज यानी 27 जुलाई को राज की कस्टडी को लेकर सुनवाई होनी है और फैसला आएगा कि उन्हें बेल मिल जाएगी या एक बार फिर हिरासत बढ़ा दी जाएगी। इस बीच कई बड़े खुलासे हुए हैं जिनमें कई सारे लोगों के शामिल होने की शंका जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें