फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों के बीच कृति ने बताया बॉयफ्रेंड का नाम, वीडियो साझा कर कही यह बड़ी बात

Tue, 28 Feb 2023 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon Prabhas - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।  कृति अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में, कृति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ एक इंटरेक्शन सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया।

विज्ञापन

2 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram

अभिनेत्री कृति को उनके फैंस का खूब प्यार मिलता है। चाहे उनकी फिल्में हो या उनकी तस्वीरें फैंस इन सब पर अपना जबरदस्त रिएक्शन देने से नहीं चूकते हैं। फैंस की खुशी दोगुनी तब हो गई, जब कृति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जहां उन्होंने फैंस से दिलचस्प सवाल पूछने के लिए कहा। इस सेशन में फैंस ने एक्ट्रेस से उनके ब्यूटी टिप्स से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट तक कई सवाल पूछे, जिसका कृति ने जवाब भी दिया, लेकिन इस सेशन में कृति की पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram

पिछले काफी समय से कृति और प्रभास के डेटिंग खबरों ने काफी जोर पकड़ रखा है। ऐसे में आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैंस ने कृति से उनके बॉयफ्रेंड को लेकर काफी सवाल किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, ‘आपके बॉयफ्रेंड का क्या नाम है?’ यूजर के इस सवाल पर कृति ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'ये एक सीक्रेट है,यहां तक कि मेरे लिए भी।' जवाब देने के बाद कृति भी जोर-जोर से हंसने लगीं।

Ranbir Kapoor: बेटी राहा की वसीयत पर रणबीर से पूछा गया सवाल, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

4 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram

आपको बता दें कि फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के वक्त कृति और प्रभास की डेटिंग खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में कृति के को-एक्टर वरुण धवन ने प्रमोशन के दौरान मजाक में कृति और प्रभास का नाम आपस में लिंक कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, कृति ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इन बातों को केवल मजाक बताया।

Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kriti Sanon Prabhas - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ प्रभास भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा कृति फिल्म ‘शहजादा’ कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में हैं, जो अभी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।

Bhojpuri Awards: तीन साल बाद मंच पर साथ नजर आएंगे ये भोजपुरी सितारे, जानें क्यों पवन सिंह ने बनाई दूरी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें