शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'पठान' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। 'पठान' की दमदार सफलता के बाद से फिल्म की टीम और कलाकार काफी खुश हैं। देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी दर्शकों के सिर 'पठान' का क्रेज चढ़ा हुआ है। ‘पठान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब फिल्म की सफलता पर दीपिका ने खुशी जाहिर करते हुए शाहरुख खान के बारे में भी बात की है।