Kriti Bharti
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उल्लेखनीय है कि डॉ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी ने डॉ. कृति की फोटो व साहसिक मुहिम को चॉकलेट कवर पर चित्रित किया। डॉ.कृति ने अब तक 43 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और 1500 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व अन्य कई रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। कलर्स चैनल के बालिका वधू सीरियल के सोशल मीडिया प्रमोशन में भी डॉ.कृति के बाल विवाह निरस्त की मुहिम की रियल लाइफ स्टोरीज को प्रसारित किया गया। डॉ.कृति की मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। टेफ्ड मैग्जीन की वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट लिस्ट में शामिल कृति को इससे पहले अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नॉट ब्राइट की ओर से चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान, बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल होने के अलावा ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है