फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोड़े में कौन था... वीडियो मीम से चर्चा में आईं 'साथ निभाना साथिया' की 'कोकिलाबेन', जानिए रूपल पटेल के बारे में दिलचस्प बातें

Wed, 26 Aug 2020 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूपल पटेल - फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
'साथ निभाना साथिया' का एक मीम इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल मीम में कोकिलाबेन, गोपी बहू से पूछती हैं रसोड़े में कौन था... 'कुकर से चने निकाल दिए और खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया', ये मीम इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसके साथ ही चर्चा में आ गई हैं कोकिलाबेन यानी रूपल पटेल। रूपल ने 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में कोकिलाबेन मोदी का रोल प्ले किया था। 'साथ निभाना साथिया' का पहला एपिसोड  3 मई 2010 को टेलीकास्ट हुआ और 23 जुलाई 2017 को इसका आखिरी एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रूपल पटेल - फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल का किरदार शो में काफी दमदार था। पूरे घर पर अपना हुकुम चलाने वालीं 'कोकिला' हमेशा अपने परिवार को एकजुट करने के सारे प्रयास करती है। रूपल कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में प्रशिक्षण लिया है। चलिए जानते हैं रूपल पटेल के बारे में...
विज्ञापन

3 of 5
रूपल पटेल - फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल पटेल ने फिल्ममेकर श्याम बेनेगल के साथ कुछ फिल्मों में भी काम किया है। वहीं छोटे पर्दे की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में टीवी सीरियल 'शगुन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। रूपल 'पैनोरमा आर्ट थिएटर' भी चलाती हैं, जो उनका ही है। 

4 of 5
रूपल पटेल - फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल ने साल 1985 में फिल्म 'मेहक' से डेब्यू किया था। एक्टिंग की दुनिया में उन्हें 35 साल से ज्यादा का समय हो गया है। रूपल 'स्वच्छ भारत परियोजना' की प्रोजेक्ट एंबेसडर भी रह चुकी हैं। इसी काम के लिए उन्हें दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपल पटेल, राधा कृष्ण दत्त - फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल के पति भी एक्टर हैं। उनके पति का नाम राधा कृष्ण दत्त है। 'श्रीकृष्णा' में राधा कृष्ण भगवान विश्वकर्मा के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वह 'देवों के देव महादेव' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'अपहरण' और 'चक्रव्यूह' फिल्म में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें