फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: अपनी और ऋषि कपूर की शादी से रणबीर-आलिया को क्या सलाह देना चाहती हैं नीतू? करण के शो में किया खुलासा

Thu, 11 Jan 2024 09:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीतू ने बिना समय गंवाए चुटकी लेते हुए करण से कहा, 'कुछ नहीं।' इसके बाद उन्होंने बताया, क्योंकि आजकल के जमाने में जो करना है करो, बस खुश रहो। 
विज्ञापन
1 of 5
नीतू सिंह-ऋषि कपूर और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' के नए एपिसोड का प्रोमो आ चुका है। 'कॉफी विद करण सीजन 8' के इस नए एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत और बेहतरीन अदकारा एक साथ शामिल हुईं। करण जौहर ने अपने इस स्पेशल एपिसोड में नीतू सिंह और जीनत अमान को बतौर गेस्ट बुलाया है, जहां दोनों अभिनेत्रियां दिल खोलकर बातें कीं। वहीं, नीतू सिंह ने यह भी बताया कि वह अपने बेटे रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को क्या सलाह देना चाहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
नीतू सिंह और जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉफी विद करण सीजन 8' के हालिया एपिसोड में करण जौहर ने नीतू सिंह और जीनत अमान के साथ एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड किया। इस दौरान नीतू कपूर से करण ने कहा कि वह ऋषि कपूर के साथ अपनी शादी से एक बात साझा करें, जिसे वह चाहती हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनसे अपनाएं। 

Wednesday Box Office: 400 करोड़ से एक कदम की दूरी पर सलार, जानें किंग खान की डंकी का हाल?
विज्ञापन

3 of 5
नीतू सिंह, करण जौहर और जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
नीतू ने बिना समय गंवाए चुटकी लेते हुए करण से कहा, 'कुछ नहीं।' इसके बाद उन्होंने बताया, क्योंकि आजकल के जमाने में जो करना है करो, बस खुश रहो। साथ ही, हर पीढ़ी अलग है। मैं जिस दौर से गुजरी, मैं उनसे वैसा ही करने की उम्मीद नहीं कर सकती हूं। इसलिए, वे अपनी भावनाओं को जानते हैं।

4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शो में करण जौहर ने नीतू सिंह से उनके दिवंगत पति और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में बिताए समय के बारे में भी बात की। अच्छे पुराने दिनों को याद करते हुए नीतू ने कहा, 'मेरे लिए मैं दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं करती हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू कपूर - फोटो : insta
नीतू सिंह ने आगे कहा, 'मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्सों और न्यूयॉर्क में बिताए समय को याद करना पसंद है। तो, न्यूयॉर्क बहुत दुखद था, लेकिन हमारा साल सबसे अच्छा रहा। मेरे जीवन का यह वर्ष सबसे अच्छा रहा।' 

इन टीवी शोज से मोहित मलिक को मिली खास पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें