फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: पब्लिक को बेटी राहा का चेहरा क्यों नहीं दिखाना चाहतीं आलिया भट्ट? करण के शो में बोलीं- मैं टूट जाती हूं

Thu, 16 Nov 2023 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद एक बार फिर अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' के साथ वापसी की है। इस शो में अब कपूर खानदान की बेटी और बहू दोनों नजर आ रही हैं। शो का प्रसारण हो गया है। शो के दौरान ननद और भाभी ने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। इसी क्रम में आलिया ने भी खुलासा किया कि पहली दफा राहा की तस्वीर मीडिया में वायरल होने के बाद वे कैसा महसूस कर रही थीं और बेटी का चेहरा वे लोगों को क्यों नहीं दिखाना चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media
'कॉफी विद करण 8' शो में ननद और भाभी की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। शो में आलिया ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। इसी दौरान करण ने आलिया से पूछा कि जब एक बार राहा की तस्वीर मीडिया में आ गई थी तो वह इतना घबरा क्यों गई थीं। अभिनेत्री के जवाब ने उनके फैंस को भी काफी उदास किया है।

Sonam Kapoor: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने डेविड बेकहम के लिए रखी पार्टी, तमाम सितारे हुए शरीक
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : social media
करण के इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं लोगों को कभी उसका चेहरा नहीं दिखाऊंगी। उस समय मैं कश्मीर में शूटिंग कर रही थी और राहा बहुत छोटी थी। मैं उसे अपने साथ ही लेकर गई थीं। शूटिंग के दौरान मुझे उसका भी ध्यान रखना पड़ रहा था। दोनों चीजें मैं साथ में मैनेज नहीं कर पा रही थी और जब चीजें मेरे हाथ से निकलने लगी तो मैंने तुरंत रणबीर को फोन किया था।'

KWK 8: संजय लीला भंसाली के साथ तकरार खत्म करने को तैयार बेबो, करण जौहर के शो पर करीना कपूर खान ने दिया संकेत

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने आगे कहा, 'रणबीर भी उस समय अपनी शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन मेरे एक फोन कॉल करते ही वह अपना सारा काम छोड़कर कश्मीर आने को तैयार हो गए। रणबीर आए और उसे ले गए। उस समय मैं पूरी तरह गिल्ट में आ गई थी कि मैंने अपनी बच्ची को खुद से दूर कर दिया था। इस दौरान मीडिया में राहा की तस्वीर वायरल होने लगी थी। मैंने जब देखा तो मैं बुरी तरह से टूट गई थी। मेरी बेटी को सब देख रहे थे। मैं ऐसे उसे नहीं दिखाना चाहती थी। अगर लोग मुझे ओवर प्रोटेक्टिव कहते हैं तो कहें। मुझे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अभी हम खुद उसका चेहरा नहीं दिखाना चाहते हैं।'

Supriya Pathak: 'हंसा' के प्रशंसक थे ऋषि कपूर-श्रीदेवी, सुप्रिया पाठक से किरदार की नकल करने का करते थे अनुरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने पिछले दिनों करण जौहर के साथ एक और प्रोजेक्ट का एलान किया था। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'जिगरा' है। एलान करने के कुछ ही दिनों बाद अब आलिया भट्ट ने फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें