फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने डेविड बेकहम के लिए रखी पार्टी, तमाम सितारे हुए शरीक

Thu, 16 Nov 2023 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर, आनंद आहूजा, डेविड बेकहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने बुधवार को चर्चित फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए एक शानदार पार्टी रखी। इस दौरान सोनम-आनंद ने जहां पार्टी की मेजबानी की, वहीं कई बॉलीवुड सितारे भी इस पार्टी में शामिल हुए। सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित दिखे। उनके अलावा शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, फरहान अख्तर, अर्जुन कपूर और करिश्मा कपूर जैसे कई चर्चित सेलेब्स भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनम और आनंद आहूजा ने डेविड बेकहम के लिए डिनर पार्टी रखी थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने पार्टी में डेविड बेकहम के साथ एंट्री ली और जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं। इस दौरान सोनम लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। सोनम और आनंद ने फोटोग्राफर्स को भी खूब पोज दिए।
विज्ञापन

3 of 6
अनिल कपूर-करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसमें उनके पिता अनिल कपूर शानदार अंदाज में पहुंचे। क्रीम कलर के सूट-बूट में अभिनेता मुस्कुराते हुए आयोजन में पहुंचे और कार में बैठे-बैठे पैपराजी को भी पोज दिए। उनके अलावा करिश्मा कपूर भी आयोजन में शरीक हुईं। गोल्डन कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आईं।
KWK 8: संजय लीला भंसाली के साथ तकरार खत्म करने को तैयार बेबो, करण जौहर के शो पर करीना कपूर खान ने दिया संकेत

4 of 6
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर-मीरा राजपूत, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलावा शनाया कपूर भी इस पार्टी में दिखीं। बता दें कि सोनम कपूर की डिनर पार्टी में शिरकत करने से पहले डेविड बेकहम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल वर्ल्ड कप मैच भी देखा।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने डेविड बेकहम के लिए रखी पार्टी, तमाम सितारे हुए शरीक
विज्ञापन

5 of 6
डेविड बेकहम-फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता फरहान अख्तर भी पार्टी में नजर आए। बता दें कि बेकहम पार्टी में काफी शानदार अंदाज में नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ काफी अच्छे से मुलाकात की और तस्वीरें क्लिक कराईं। पार्टी में वह ब्लैक ट्राउजर, टी-शर्ट और टैन शूज पहने दिखे। 
KBC 15: घर पर बर्तन साफ करते हैं अमिताभ बच्चन, 'केबीसी 15' के एपिसोड में बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर डेविड बेकहम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। अर्जुन ने लिखा है, 'जिस शख्स को आप बेहद पसंद करते हैं और कई वर्ष से कर रहे हैं, उसके साथ समय बिताने का मौका मिला।' तस्वीरों में संजय कपूर और करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें