फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uunchai: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर या बोमन ईरानी, कौन है ज्यादा अमीर? जानिए फिल्म 'ऊंचाई' के सितारों की नेटवर्थ

Mon, 14 Nov 2022 05:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में 11 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'ऊंचाई' दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' अब तक 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा की फिल्म 'ऊंचाई' एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और अभिषेक दीक्षित द्वारा लिखित है। इस फिल्म के एक्टर्स, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्मों में तीनों अभिनेताओं की अदाकारी जितनी जानदार होती है, उतनी ही मोटी वो फीस भी लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन तीनों अभिनेताओं में से किसकी नेटवर्थ ज्यादा है? इस खबर में हम आपको इन अभिनेताओं की नेटवर्थ के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
कभी मात्र 500 रूपये वेतन पर काम करने वाले बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपये लेते हैं। बिग बी अपने दम पर सम्मान और शोहरत के साथ एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं। आज अमिताभ बच्चन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बी की नेटवर्थ 410 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में यह रकम 3396 करोड़ रूपये के आसपास होगी। बता दें कि अमिताभ बच्चन सालाना 60 करोड़ रूपये की कमाई करते हैं। महीने में लगभग 5 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी के कमाई के सोर्स
बात करें अमिताभ बच्चन की कमाई के बारे में तो वह मुख्य तौर पर फिल्मों से कमाई करते हैं। इसके साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी बिग बी मोटी रकम लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक फिल्म के लिए बिग बी लगभग 6 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी बिग बी 5 करोड़ रूपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने रियल एस्टेट बिजनेस में भी निवेश किया है।

यह भी पढ़ें: Dostana: धर्मा प्रोडक्शंस ने साझा कीं जॉन-अभिषेक और प्रियंका के 'दोस्ताना' की झलकियां, यह है खास वजह

4 of 6
अनुपम खेर - फोटो : Instagram
अनुपम खेर
अनुपम खेर का फिल्मी करियर दशकों से सफल रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत से नाम, सम्मान और शोहरत के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाया है। अनुपम खेर की नेटवर्थ करीब 405 करोड़ रूपये है। अनुपम खेर सालाना लगभग 30 करोड़ रूपये की कमाई करते हैं। एक फिल्म के लिए एक्टर 3 करोड़ से लेकर 5 करोड़ रूपये की फीस लेते हैं। अनुपम खेर के पास मुंबई में दो बंगले हैं। इनमें से एक जुहू में है तो दूसरा बंगला अंधेरी में है। इनकी कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये बताई जाती है। इसके साथ ही उनके पास बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

यह भी पढ़ें: Mahesh Babu: महेश बाबू के पिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, मां ने इसी साल दुनिया को कहा था अलविदा
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपम खेर ने की 500 से ज्यादा फिल्में
बता दें कि अब तक अनुपम खेर 500 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, चाइनीज, पंजाबी और हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। एक्टिंग के अलावा अनुपम खेर ने फिल्म 'ओम जय जगदीश' का डायरेक्शन भी किया है। साथ ही उन्होंने कुछ टीवी शो भी होस्ट किए हैं।

यह भी पढ़ें: Bhediya: वरुण धवन ने दिखाई दरियादिली, फैन की तबीयत बिगड़ने पर रोका भेड़िया का प्रमोशनल इवेंट, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोमन ईरानी - फोटो : amar ujala
बोमन ईरानी
बोमन ईरानी ने वेटर से एक्टर तक का सफर तय किया है। उन्होंने अपने जीवन में काफी स्ट्रगल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोमन ईरानी की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर यानी 89 करोड़ रूपये है। वह एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। बोमन ईरानी की सालाना कमाई 13 करोड़ रूपये है। महीने में बोमन ईरानी करीब 70 लाख रूपये कमा लेते हैं। बता दें कि बोमन ईरानी फिल्मों के जरिए मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा वह फोटोग्राफर और वॉइस आर्टिस्ट के तौर पर भी काम करते रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: Hansika Motwani Wedding: बेहद खास है हंसिका मोटवानी और सोहेल की शादी का कार्ड, दिया गया इंडियन और मॉडर्न टच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें