बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'दंगल' में प्रमुख किरदार निभा चुकीं फातिमा सना शेख ने खुद के बारे में सार्वजनिक तौर पर एक बड़ा खुलासा किया है। फातिमा ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'मिर्गी' के अटैक पड़ते रहते हैं। दरअसल, नवंबर महीने को मिर्गी जागरूकता अभियान माह के रूप में मनाया जाता है। इसी को हाइलाइट करते हुए फातिमा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया और लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया।