फारुख शेख
दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी 70 के दशक में सबसे हिट थी। दोनों ने एकसाथ रंग-बिरंगी, चश्मे बद्दूर, कथा, साथ-साथ आदि कई फिल्मों में काम किया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में फारुख और दीप्ति की सबसे हिट फिल्म चश्मे बद्दूर मानी जाती है। इस जोड़ी की आखिरी फिल्म 'लिसेन अमाया' थी, जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। फारुख शेख ने अपने कॉलेज की दोस्त रुपा जैन से शादी की थी। 9 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।