फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि: किचन में खाना बनाते हुए नंदा को पड़ा था दिल का दौरा, प्यार के इंतजार में अकेले गुजार दी पूरी जिंदगी

Fri, 25 Mar 2022 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नंदा - फोटो : नंदा
बॉलीवुड में अगर टैलेंटेड एक्ट्रेस का नाम लिया जाए तो इस लिस्ट में नंदा का नाम जरूर शामिल होगा। नंदा उन एक्ट्रेसेस में से थीं, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज किया। उनका पूरा नाम नंदा कर्नाटकी था। उन्होंने लगभग 30 वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। आज उनकी 8वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन

2 of 4
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
चाइल्ड एक्टर से लीड एक्टर तक का सफर
नंदा ने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। फिल्मों में पहले वह छोटी बहन का किरदार निभाया करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया। बता दें कि लीड एक्ट्रेस के रूप में उनकी पहली फिल्म 'हम दोनों' थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट शशि कपूर थे। फिल्म सफल रही और उनका करियर चल पड़ा। नंदा ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में शशि कपूर के साथ ही की थीं। दोनों ने साथ में 9 फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 4
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
मनमोहन देसाई से की सगाई लेकिन नहीं हो सकी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदा, मनमोहन देसाई से प्यार करती थीं, लेकिन उन्होंने कभी मनमोहन को प्यार का इजहार करने नहीं दिया। इसके बाद मनमोहन देसाई ने भी शादी कर ली। मनमोहन की शादी के बाद नंदा कहीं गुम सी हो गईं। शादी के बाद मनमोहन भी अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। कुछ समय बाद मनमोहन की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद मनमोहन ने नंदा से अपने दिल की बात आखिरकार कह ही दी और नंदा ने भी इसे स्वीकार कर लिया। साल 1992 में दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन शादी से पहले ही मनमोहन देसाई का बालकनी से गिरकर निधन हो गया।
विज्ञापन

4 of 4
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
किचन में खाना बनाते समय पड़ा था दिल का दौरा
बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि नंदा अपना नाश्ता खुद तैयार करती थीं। हर रोज की तरह 25 मार्च 2014 के दिन भी वह अपना ब्रेकफास्ट तैयार कर रही थीं। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। घर में अकेली होने की वजह से उन्हें वक्त पर इलाज नहीं मिल सका और 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें