कांटा लगा गाने का दृश्य
'कांटा लगा' गाना रिलीज हुआ और ये गाना डिस्को, शादी, पार्टी, ऑटोरिक्शा से लेकर लोगों के रिंग टोन तक पहुंच गया। रिमिक्स हुए इस पुराने गाने में शेफाली जरीवाला ने जबरदस्त डांस किया था। आलम ये था कि इस बोल्ड गाने को लोगों ने अपने घरों में बैन कर दिया था। लेकिन असल में इस गाने पर जितना विवाद हुआ था, उससे कही ज्यादा ये हिट हो गया था।