फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारा सिंह की तरह नाम नहीं कमा सका बेटा, तलाक से मैच फिक्सिंग तक, जानें उनसे जुड़े विवाद

Fri, 12 Jul 2019 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vindu Dara Singh with wife - फोटो : file photo
मशहूर एक्टर और पहलवान दारा सिंह की पुण्यतिथि 12 जुलाई को होती है। उन्होंने धारावाहिक रामायण में हनुमान के किरदार और कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। पहलवान दारा सिंह ने कई फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी में 500 से ज्यादा फाइट लड़ी जिसमें वह एक भी मुकाबला नहीं हारे। वहीं दारा सिंह के तरह उनके बेटे विन्दू दारा सिंह फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास नाम नहीं कमा सके। यहां तक कि विन्दू दारा सिंह का नाम कई विवादों से भी जुड़ चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Dara Singh - फोटो : file photo
विन्दू ने अपनी पिता की तरह फिल्मों और टेलीविजन में काम तो किया लेकिन दारा सिंह की तरह शोहरत हासिल नहीं कर पाए। विन्दू दारा सिंह ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। विन्दू ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म रब राखा में काम किया। इसके बाद वह कई सारी पंजाबी फिल्म में नजर आए। खास बात यह है कि वह ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
vindu dara singh - फोटो : file photo
पंजाबी फिल्मों के अलावा विन्दू ने फिर से हिंदी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' फिल्म भी शामिल है। आखिरी बार विन्दू साल 2014 में आई फिल्म 'जाट जेम्स बांड' में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा विन्दू ने टीवी में  भी हाथ आजमाया। 

4 of 6
VINDU DARA SINGH - फोटो : file photo
पिता की ही तरह विन्दू ने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें सफलता साल 2009 में मिली थी जब उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 3' जीता था। 'बिग बॉस सीजन 3' जीतने के बाद ऐसा लगा कि विन्दू का करियर शायद लाइन पर आ जाए हालांकि ऐसा ना हो सका। 
विज्ञापन

5 of 6
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
साल 2013 में विन्दू का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आ गया। यहां तक कि विन्दू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विन्दू को बेल दे दी थी। आपको बता दें, विन्दू दारा सिंह ने दो शादियां की है। पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से की थी। फराह 1980 से 1990 की मशहूर एक्ट्रेस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
फराह ने कई सारी फिल्में में काम किया है। इन फिल्मों में 'नसीब अपना अपना', 'ईमानदार' और 'भाई हो तो ऐसा' फिल्में शामिल हैं। फराह और विन्दू का एक बेटा है। फराह से विन्दू की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और तलाक ले लिया। इसके बाद विन्दू ने मॉडल डिनो उमारोवा से शादी की। विन्दू और डिनो की एक बेटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें