रवीना टंडन के साथ दिव्या भारती
आप उनकी ओर खिंचे चले जाते
आयशा जुल्का ने इंटरव्यू में बताया था, "वो बहुत हंसमुख लड़की थीं और आप खुद ही उनकी ओर खिंचे चले जाते। वो बहुत प्यारी थीं और सबका प्यार लेती थीं। मेरी दोस्त भी थीं, मेरे लिए उन्होंने शॉपिंग भी की। 1992 में तीन सुपरहिट फिल्मों के बाद, 1993 की पहली रिलीज 'क्षत्रिय' थी। इस फिल्म में थी दिव्या, रवीना, सन्नी और संजय दत्त। ये फिल्म आई मार्च में और अप्रैल में दिव्या की मौत हो गई। 'क्षत्रिय' उनके जीवनकाल में उनकी आखिरी रिलीज थी। वहीं रवीना टंडन ने कहा था, 'वो जवान थीं, बहुत जज़्बाती थीं और किसी की सुनती नहीं थी। बस शायद वही बात कहीं कोई कारण बन गई। दिव्या भारती के एक साल के काम ने उन्हें इतनी ऊँचाई पर पहुँचा दिया की आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाते। उन पर फिल्माये गाने जैसे - 'सात समुंदर पार', 'दीवाना तेरा नाम रख दिया' लोग आज भी गुनगुनाते हैं।